{"_id":"5fad08748ebc3e9ba007d6c1","slug":"farmer-died-in-hospital-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में रोटावेटर की चपेट में आने से घायल हो गया था किसान, इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में रोटावेटर की चपेट में आने से घायल हो गया था किसान, इलाज के दौरान दम तोड़ा
Thu, 12 Nov 2020 03:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 Nov 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पारसाशाही गांव में गुरुवार तड़के सुबह खेत की जुताई करवाते समय किसान रोटावेटर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल होने पर आनन-फानन में परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के 40 वर्षीय राजेश पुत्र श्रीराम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र चौधरी ने बताया कि गांव के ही हजारी के ट्रैक्टर से राजेश खेत की जुताई करवा रहे थे। अचानक पीछे से रोटावेटर की चपेट में आकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
एसओ डीके सरोज ने बताया कि परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाह रहे थे। इसलिए शव का अंतिम संस्कार गांव के ही घाट पर कर दिया गया है।