फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   family members killed young man by beating him in Gorakhpur

गोरखपुर में हत्या: शराब पीने के बाद परिवार वालों से हुआ विवाद, युवक को पीटकर घर वालों ने मार डाला

Fri, 22 Apr 2022 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Apr 2022 09:48 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
family members killed young man by beating him in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोला थाना क्षेत्र के केशवापार गांव में बुधवार रात घरवालों की पिटाई से युवक की मौत हो गई। दरअसल, युवक नशे की हालत में घर पहुंचा था और विवाद में चाचा का सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन


इसी बात से नाराज घरवालों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बीच अचानक गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई दीपक की तहरीर पर पुलिस ने पिता, चाचा समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। पिता और चाचा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, केशवापार के लालजीत यादव के चार बेटों में दूसरे नंबर का 25 वर्षीय श्याम नारायन उर्फ कोइल शराब पीने का आदी था। बुधवार रात वह शराब पीकर घर आया और चाचा लालचंद व पिता लालजीत से विवाद करने लगा। दोनों पर अपनी मृत मां की हत्या का आरोप लगाने लगा। घर के लोग उसे डांट-डपटकर कर सोने के लिए भेज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, इसी दौरान उसने चाचा पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। हमले के बाद परिवार के लोगों ने दौड़ाया और पकड़कर उसे पीट दिया। रात में दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार तड़के उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

आरोपी बोले, गिरने से हुई मौत

आरोपी पिता व चाचा का कहना है कि वह दौड़ाते समय गिर गया था, जिससे घायल हो गया था। इसी वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस ने आरोपी चाचा व पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक की शादी नहीं हुई थी।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed