{"_id":"61b71d25aa9826087b0633ae","slug":"family-jammed-after-death-of-woman-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: महिला की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम, ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: महिला की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम, ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
Mon, 13 Dec 2021 03:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Dec 2021 03:46 PM IST
सार
परिजनों की मांग है कि ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और मुआवजा दिया जाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत के बाद परिजनों ने रविवार को राम जानकी नगर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। राम जानकी नगर में शनिवार की देर शाम महिला को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया था, जबकि उसकी बेटी भी इस हादसे में घायल है। परिजनों की मांग है कि ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और मुआवजा दिया जाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने जल्द ही ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल के रामजानकी नगर के रहने वाले अशोक सिंह की पत्नी सरोज सिंह (43) शनिवार की शाम अपनी बेटी प्रियंका के साथ स्कूटी से अपने मैरिज हॉल प्रतिमा लान पर गई थीं। वहां से गोरखनाथ मंदिर जाते समय रामजानकी नगर से गोरखनाथ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से रौंद दिया था, जिससे मां- बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी को चोटें आई हैं। आरोप है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की बजाय उसे मौके से भगा दिया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार की सुबह नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने रामजानकीनगर चौराहे पर सड़क जाम कर दिया।