फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Families of 1,159 farmers had applied, 429 received the benefits of the scheme.

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना : सात सौ परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने का इंतजार

Sun, 31 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 31 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Families of 1,159 farmers had applied, 429 received the benefits of the scheme.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सात सौ परिवार को लाभ पाने का इंतजार है। अगली किस्त आने पर सहायता देने का आश्वासन दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 व 2026-27 में 1159 लोगों ने इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया। कुछ दिन पहले सरकार की तरफ ने 429 परिवारों को 19.34 करोड़ दिया गया। करीब 700 परिवार योजना का लाभ पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की शुरूआत 2019 में हुई थी। इसमें किसान की खेत में काम करते हुए या किसी दुर्घटना जैसे धूप लगने, नदी तालाब में डूबने, आग, सड़क दुर्घटना या जानवरों के हमले से मौत होती है तो परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से दी जाती है। इस योजना का लाभ बटाई पर खेती करने वाले को भी मिलता है। यदि दुर्घटना में किसान विकलांग हो जाता है तो उसे ढाई लाख, आंशिक विकलांग होने पर सवा लाख की आर्थिक मदद दी जाती है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2025-26 व 2026-27 पीड़ित परिवारों के लिए जिले से 53.71 करोड़ की डिमांड भेजी गई थी। शासन की ओर से 19.84 करोड़ की धनराशि भेजी। जिसे 429 परिवारों में वितरित किया गया। उसमें से 50 हजार की धनराशि शेष बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम दीपक मीणा ने बताया कि शासन को लंबित लोगों की सूची भेज दी गई है। धनराशि आने पर सभी परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।



सरकारी मदद की आस लगाए बैठे हैं परिजन
-बांसगांव तहसील के भरवल गांव निवासी बृजमोहन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया लेकिन अभी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। प्रशासन की तरफ से बताया गया कि सहायता की दूसरी किस्त जब आएगी तब उन्हें इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल उनके परिजन इंतजार कर रहे हैं।

- कैंपियरगंज तहसील के करतहरी गांव निवासी रंजीत की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रंजीत किसान थे। वह परिवार के कमाऊ व्यक्ति थे। उनके न रहने से परिवार के सामने संकट आ गया। परिजनों ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया लेकिन इनको भी इस योजना का लाभ नहीं मिला है। इनसे भी कहा गया है कि थोड़ा इंतजार करिए, दूसरी किस्त मिलते ही मदद दी जाएगी।
- सदर तहसील के गहिरा गांव निवासी लालमन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, उनके परिजनों ने आवेदन किया है लेकिन उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिला। उनको भी इंतजार करने को कहा गया है।

- बांसगांव तहसील के रहने वाले श्यामकिशोर सड़क दुर्घटना में दिव्यांग हो गए हैं। इनको सरकार की ओर से ढाई लाख की मदद मिलनी है लेकिन वह भी इंतजार कर रहे हैं।



योजना के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन रेवेन्यु की वेबसाइट पर करना होगा। यह आवेदन दुर्घटना के 180 दिन के अंदर करना होता है। इससे एक दिन अधिक समय होने पर आवेदन मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed