फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake inspector in Deoria asked for money from village heads

देवरिया: दरोगा बनकर प्रधानों से रकम मांग रहा है जालसाज, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होते ही हरकत में आई कोतवाली पुलिस

Wed, 21 Jul 2021 12:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Jul 2021 12:41 PM IST
सार

फर्जी दरोगा की बातों में आकर आधा दर्जन प्रधान हो चुके हैं जालसाजी के शिकार।

विज्ञापन
Fake inspector in Deoria asked for money from village heads
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने आप को कोतवाली का दरोगा बताकर नवनिर्वाचित प्रधानों से जालसाजी कर रकम की मांग कर रहा है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस की नींद उड़ गई। जांच में पता चला है कि इस नाम का कोई दरोगा कोतवाली में नहीं है। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल ने प्रधानों से फर्जी दरोगा की बातों में नहीं आने की अपील की।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सलेमपुर ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधानों का लिस्ट निकालकर एक व्यक्ति द्वारा उन लोगों से जालसाजी करने का मामला सामने आ रहा है। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


ऑडियो में बात कर रहा एक व्यक्ति अपने आपको कोतवाली का दरोगा बता रहा है। उसने मंगलवार की देर रात ब्लॉक के बिंदवलिया गांव के प्रधान बबलू मिश्रा के पास फोन कर फोन-पे या गूगल-पे चलाने की बात पूछ रहा है। जिसमें प्रधान द्वारा फोन-पे चलाने की बात स्वीकार किया जा रहा है। जिसके बाद उसने अपने एक दोस्त से 25 हजार रुपये भेजवाने की बात कर रहा है। इसके लिए फोन-पे चालू करने की बात हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह होने पर प्रधान ने इसकी जानकारी कोतवाल नवीन कुमार मिश्र को फोन कर दी। मामला की जब गहनता से जांच हुई तो कोतवाल ने इस नाम का कोतवाली में कोई दरोगा होने से इनकार किया और प्रधानों को फोन कर फर्जी दरोगा की बातों में ना पड़ने की अपील की। 


वहीं इसके अलावा यह व्यकि ब्लॉक के अनुआपर, विराजभार समेत आधा दर्जन प्रधानों से जालसाजी कर चुका है। इस बावत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि इस नाम का कोई दरोगा कोतवाली में नहीं है। फोन करने वाला व्यक्ति जालसाज है। इसका नंबर सर्विलांस पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed