फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   face of Amrutani will change Commissioner will inspect along with officers

Gorakhpur News: अमरुतानी की बदलेगी सूरत...अफसरों के साथ निरीक्षण करेंगे कमिश्नर

Tue, 09 Jan 2024 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Jan 2024 11:13 AM IST
सार

कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि अधिकारियों के साथ अमरूतानी इलाके का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि पता चल सके कि उसे किस तरह विकसित किया जाए। पुलिस चौकी है, अब सड़क-लाइट के लिए जगह देखी जाएगी।

विज्ञापन
face of Amrutani will change Commissioner will inspect along with officers
कमिश्नर अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में महेवा चौक के पास अमरूतानी की सूरत बदल जाएगी। इस पूरे इलाके को विकसित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी निरीक्षण कर संभावनाएं तलाशेंगे और इसके बाद योजना तैयार करेंगे। ऐसा होने पर अमरूतानी को नई पहचान मिल जाएगी। साथ ही शहर के लोगों को पर्यटन के लिए नया स्थान भी मिल जाएगा।
विज्ञापन


कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि अधिकारियों के साथ अमरूतानी इलाके का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि पता चल सके कि उसे किस तरह विकसित किया जाए। पुलिस चौकी है, अब सड़क-लाइट के लिए जगह देखी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया-अधिकारियों के साथ जल्द ही वहां जाऊंगा और पूरे इलाके को देखा जाएगा। कोशिश की जाएगी कि इस इलाके का सुंदरीकरण हो जाए। नदी के छोर के अलावा शहर की ओर से भी आने-जाने के रास्तों को भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मंजू चोरनी को दरोगा ने चखाया स्मैक का मजा, नेता ने सिखाई सियासी हनक

कुछ समय पहले एसएसपी ने अपराध की घटनाएं बढ़ने पर वहां पुलिस चौकी खोलवा दी थी। इसके बाद से पुलिस अब नियमित गश्त करती है। लेकिन बगीचे में अंधेरा होने के चलते पुलिस अंदर नहीं जा पाती है। अमरूतानी इलाके को विकसित करने पर रामघाट की तरह ही लोगों को घूमने-फिरने के लिए एक नहीं जगह मिल जाएगी। साथ ही मार्निंग वॉक भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed