{"_id":"65bd57218da78af6a40de7b4","slug":"extortion-demand-of-rs-50-lakh-from-former-block-chief-three-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-453274-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख से मांगी 50 लाख की रंगदारी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख से मांगी 50 लाख की रंगदारी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपी।फोटो — विज्ञप्ति।
27 जनवरी को फोन कर जंगल कौड़िया के पूर्व प्रमुख को दी गई थी धमकी
कहा- तुम्हें मारने की मिली है सुपारी, हमें रुपये दे दो तो बख्श देंगे जान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के डोहरिया निवासी जंगल कौड़िया ब्लॉक के पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता गोरख सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुंबई के एक युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से तमंचा बरामद करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के चाइन नाने बाड़ी निवासी मुक्ति बोडो, चिलुआताल इलाके के काजीपुर निवासी महावीर पासवान, मुरादाबाद के पीतल बस्ती निवासी राजू शर्मा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रमुख गोरख सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 27 जनवरी को उनके मोबाइल पर दो नंबरों से काॅल आया। फोन करने वाले ने कहा-तुम्हें मारने की हमें सुपारी मिली है। हमें 50 लाख रुपये दे दो तो जान बख्श देंगे। दो दिन बाद उन्हीं लोगों ने गोरख सिंह के व्हाट्सएप पर उनका फोटो लगाकर एक्स का निशान बनाकर भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी और उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई गई। एसएसपी ने स्वाॅट टीम को भी लगा दिया। सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को समय माता स्थान के पास से गिरफ्तार कर बातचीत में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए।