फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Executive elections: BJP candidates to be elected unanimously

कार्यकारिणी चुनाव : सर्वसम्मति से चुने जाएंगे भाजपा प्रत्याशी

Mon, 11 Jan 2021 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Executive elections: BJP candidates to be elected unanimously
कार्यकारिणी चुनाव : सर्वसम्मति से चुने जाएंगे भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी में रिक्त हुए छह सदस्यों का चुनाव 19 जनवरी को किया जाएगा। मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में विभिन्न मसलों पर सहमति बनी। भाजपा पार्षद दल की बैठक में भाजपा के सभी सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से किए जाने पर निर्णय लिया गया। इस बार कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर एक महिला भाजपा पार्षद को अवसर दिया जाएगा। सभी प्रत्याशियों का निर्णय संगठन से विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा। बैठक में भाजपा के सभी 26 पार्षद मौजूद रहे।
स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव दें पार्षद
मेयर ने पार्षदों से कहा कि डीएम की ओर से अनुरोध किया गया कि यदि नगर निगम द्वारा जमीन उपलब्ध कराई जाती है तो जिन वार्डों में स्वास्थ्य केंद्र नहीं है, वहां नया स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। ऐसे में सभी पार्षद स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव दें । जिससे शासन को प्रस्ताव भेजकर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए स्वीकृति कराई जा सके।
विज्ञापन

नए सदन के निर्माण प्रगति से संतुष्ट दिखे
मेयर और पार्षद नगर निगम के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किए। इस दौरान प्रगति कार्य से सभी संतुष्ट दिखे। बातचीत में इंजीनियर ने उन्हें बताया कि एक सप्ताह में पहली छत की ढलाई करा ली जाएगी। जून-जुलाई तक सभी छह मंजिलों का ढांचा एवं छत की ढलाई का काम पूरा हो जाएगा। मेयर ने इंजीनियर से गुणवत्तापूर्ण मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे उपस्थित : इस दौरान उप सभापति अजय राय, मनु जायसवाल, बृजेश सिंह छोटू, जितेंद्र सैनी, देवेंद्र कुमार गौड़, राधेश्याम रावत, ऋषि मोहन वर्मा, चंद्रशेखर सिंह, आलोक सिंह विशेन, अनिल सिंह, रामलवट निषाद, राजेश तिवारी, चंद्रप्रकाश सिंह, आनंदवर्धन सिंह, अभिषेक निषाद, संतराज शर्मा, बबलू प्रसाद गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश निषाद, दीपक चौहान, मंता लाल यादव, मोहन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रमेश प्रताप गुप्ता, अजय ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed