फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Examination will be based on questions related to training

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: आज गोरखपुर में जुटेंगे 23 जिलों के आरओ, होगी ऑनलाइन परीक्षा

Thu, 18 Nov 2021 02:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Nov 2021 02:06 AM IST
सार

ट्रेनिंग में लापरवाही न हो इसलिए भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार शुरू की परीक्षा, जिम्मेदारियों के संबंध में दी गई ट्रेनिंग से जुड़े सवालों पर आधारित होगी परीक्षा।

विज्ञापन
Examination will be based on questions related to training
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश के 23 जिलों के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) बृहस्पतिवार को गोरखपुर में जुटेंगे। इनको यहां भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से आयोजित ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में आरओ को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में दी गई ट्रेनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसमें 50 फीसदी अंक पाना होगा जरूरी है।
विज्ञापन


इसी वर्ष सितंबर एवं अक्तूबर महीने में 23 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया गया था। उन्हीं निर्वाचन अधिकारियों की परीक्षा भी होने जा रही है। गोरखपुर सहित आसपास के 200 किलोमीटर क्षेत्र के 23 जिलों से 132 निर्वाचन अधिकारी इसमें शामिल होंगे। इनमें से कई आरओ बुधवार की रात को ही यहां पहुंच गए। सभी के ठहरने का इंतजाम सर्किट हाउस और एनेक्सी भवन में किया गया है। आधे घंटे की परीक्षा में परीक्षा में निर्वाचक नियमावली से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


इन जिलों के आरओ जुटेंगे
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, संतकबीरनगर, गाजीपुर, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, अंबेडकरनगर एवं अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आयोग के निर्देश पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गोरखपुर सहित आसपास के 23 जिलों के आरओ की बृहस्पतिवार को ऑनलाइन परीक्षा होगी। सितंबर एवं अक्तूबर में आरओ की ट्रेनिंग हुई थी। चुनाव के दौरान उनकी जिम्मेदारियों से जुड़े ही सवाल परीक्षा में आएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed