फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Everything in the world happens by the will of Lord Shiva.

Gorakhpur News: संसार में सब कुछ भगवान शिव की इच्छा से होता है

Sat, 08 Aug 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 08 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Everything in the world happens by the will of Lord Shiva.
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम में चल रहे श्रावण महोत्सव के नौवें दिन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में व्यास पीठ से पंडित अवनीश शुक्ल ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संसार में सब कुछ शिव की इच्छा से होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान शिव ही कर्म-फल के दाता हैं और वे सच्चिदानंद स्वरूप परम ब्रह्म हैं। भगवान शिव निर्गुण और निर्विकार हैं। वे सत, रज और तम तीनों गुणों से परे हैं। भगवान शिव का नाम संसार रूपी सागर से पार लगाने वाली नौका के समान है। उनकी भक्ति से मनुष्य को सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


इससे पहले ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की गई। भोलेनाथ के श्रृंगार, षोडशोपचार पूजन और आरती के बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सामूहिक रुद्राभिषेक में 107 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने शिव महिमा के भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक कार्यक्रम पं. सीताराम मिश्र ने संपन्न कराया। संचालन आयोजन समिति के संयोजक परमात्मा राम त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर मदन राजभर, कनक लता, पूनम त्रिपाठी मिश्रा, सरस्वती त्रिपाठी, मनोरमा देवी, श्रद्धा त्रिपाठी, रमेश पांडेय, वीना श्रीवास्तव, अर्चना शर्मा, गायत्री देवी, दिलीप रस्तोगी, अनुपमा श्रीवास्तव और सुभाष मणि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed