फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Every problem of teachers will be overcome with toll free number

टोल फ्री नंबर से दूर होगी शिक्षकों की हर समस्या, यहां दर्ज करा सकते हैं शिकायत

Wed, 30 Dec 2020 05:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Dec 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Every problem of teachers will be overcome with toll free number
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं स्कूल की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब टोल फ्री नंबर के जरिए दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता को शिकायत के निस्तारण के संबंध में प्रगति एवं निस्तारण के लिए विभाग मैसेज भेजकर अवगत कराएगा।

विज्ञापन


शासन स्तर पर टोल फ्री नंबर पर प्राप्त सभी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में पंद्रह सदस्यीय टीम को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराएंगे। साथ ही उत्तरदायी अधिकारियों द्वारा शिकायतों के संबंध में की गई कार्यवाही को भी आनलाइन माध्यम से मॉनिटरिंग करते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों को भी अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशों के तहत आनलाइन व्यवस्था होने के चलते जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अब प्रशासनिक एवं तकनीकी समस्याओं के संबंध में लापरवाही नहीं बरत सकेंगे। विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत बीएसए भी आनलाइन माध्यम के जरिए ही अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा किसी अन्य किसी माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर उच्चाधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस नंबर पर दर्ज होंगी शिकायतें

वर्तमान में टोल फ्री नंबर 1800-180-666 पर प्रेरणा, दीक्षा सहित विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के साथ-साथ शिक्षकों-कर्मचारियों, अभिभावकों तथा ग्राम प्रधानों द्वारा भी शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज कराए जाने की व्यवस्था की गई है। विभाग ने भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के संकेत दिए हैं।

बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से टोल फ्री नंबर जारी की गई है। जनपद में इसके क्रियान्वयन की कवायद शुरू कर दी गई है। इस व्यवस्था से न सिर्फ शिकायतों के निस्तारण में आसानी होगी बल्कि विद्यालयों से जुड़ी व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed