{"_id":"61b7520a099a984a2d733d65","slug":"evening-of-29-december-will-be-decorated-with-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 29 दिसंबर की शाम सजेगी गीतों की महफिल, रंग जमाएंगे 'तैनू लहंगा' फेम जस मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 29 दिसंबर की शाम सजेगी गीतों की महफिल, रंग जमाएंगे 'तैनू लहंगा' फेम जस मानक
Mon, 13 Dec 2021 07:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:31 PM IST
सार
द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है अमर उजाला, डीए क्रिकेट स्पोर्ट्स ग्राउंड सहारा इस्टेट में रंग जमाएंगे 'तैनू लहंगा' फेम जस मानक।
विज्ञापन
गायक जस मानक। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब व बॉलीवुड के मशहूर गायक जस मानक 29 दिसंबर को डीए क्रिकेट स्पोर्ट्स ग्राउंड सहारा इस्टेट में प्रस्तुति देंगे। तैनू लहंगा गीत गाकर चर्चा में आए जस मानक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह पहली बार गोरखपुर में अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चर्चित कल्चरल प्रोग्राम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन
रश्मि सिन्हा, शाश्वत शुक्ला और आदर्श सिन्हा की कंपनी द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट शहर में पहली बार म्यूजिकल चैरिटी इवेंट ‘लेट्स बी ह्यूमन’ का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में सबसे पहले उभरते गायक ध्रुव मलिक गीत गाएंगे, फिर फिल्म सत्यमेव जयते का सुपरहिट गाना तैनू लहंगा... गाकर प्रसिद्ध होने वाले जस मानक मंच पर आएंगे और अपने गानों से श्रोताओं व दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम चार घंटे तक चलेगा।
विज्ञापन
कंपनी के पदाधिकारियों के मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसके जरिए कोरोना वायरस से अपनों को खोने वालों की मदद करना भी है।