{"_id":"65dcf821fadcf1daa0008894","slug":"essay-competition-on-contribution-of-gorakshpeeth-in-ramjanmabhoomi-movement-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-479116-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामजन्मभूमि आंदोलन में गोरक्षपीठ का योगदान पर हुई निबंध प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामजन्मभूमि आंदोलन में गोरक्षपीठ का योगदान पर हुई निबंध प्रतियोगिता
Tue, 27 Feb 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
डीडीयू के गोरक्षनाथ शोधपीठ में किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित गोरक्षनाथ शोधपीठ में सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में गोरक्षपीठ के योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
शोधपीठ के निदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र ने बताया कि छात्रों को अपने सांस्कृतिक विरासत को ठीक से समझना चाहिए। इसी उद्देश्य से प्रतियोगियों को यह विषय दिया गया। प्रतिभागियों की ओर से लिखे गए निबंध की जांच विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा कराया जाएगा। इसके बाद प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस आयोजन में शोधपीठ के सहायक निदेशक डॉ. सोनल सिंह, सहायक ग्रंथालयी डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, रिसर्च एसोसिएट डॉ. सुनील कुमार, शोध अध्येता हर्षवर्धन सिंह, कुंवर रणंजय सिंह, प्रिया सिंह, चिन्मयानंद मल्ल आदि उपस्थित रहे।