फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entrepreneurs will get 90 acres of land in Haraiya Kanungo and Kalesar

Gorakhpur News: हरैया कानूनगो और कालेसर में उद्यमियों को मिलेगी 90 एकड़ जमीन

Fri, 02 Jun 2023 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs will get 90 acres of land in Haraiya Kanungo and Kalesar
500 से आठ हजार वर्ग मीटर एरिया में गीडा देगा जमीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) हरैया कानूनगो और कालेसर में उद्यमियों को 90 एकड़ जमीन आवंटित करेगा। गीडा प्रशासन ने विकास की रूपरेखा तैयार कर ली है। दोनों स्थानों पर उद्यमियों को 187 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। यह भूखंड 500 से 8000 वर्ग मीटर एरिया में उपलब्ध होंगे।
जानकारी के मुताबिक, रिलांयस के कैंपा कोला से लेकर ब्रांडेड क्रॉकरी कंपनी ने गीडा प्रशासन से भूखंड की मांग की है। कैंपा कोला के लिए 30 एकड़ जमीन की जरूरत है। इसके लिए गीडा अलग से भूखंड आवंटन की तैयारी में है। दूसरी तरफ छोटे निवेशकों के लिए भी गीडा प्रशासन ने भूखंड को लेकर विज्ञापन की तैयारी की है। गीडा ने कालेसर और हरैया कानूनगो में औद्योगिक विकास के लिए ले-आऊट तैयार किया है। दोनों स्थानों पर करीब 90 एकड़ जमीन आवंटन औद्योगिक विकास के लिए किया जाएगा। जमीन की कीमतें पिछले दिनों गीडा बोर्ड में लिए गए निर्णयों के आधार पर तय होंगी। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि गोरखपुर निवेश के लिए लोग आ रहे हैं। बेहतर कनेक्टिविटी को देखते हुए निवेशक आगे आ रहे हैं। यह सुखद संकेत है।
विज्ञापन

-----------
150 करोड़ रुपये से होंगे विकास के कार्य
गीडा ने हरैया कानूनगो और कालेसर में सड़क, नाली, बिजली से लेकर अन्य व्यवस्था के लिए 150 करोड़ रुपये का इंतजाम किया है। गीडा प्रशासन की तरफ से विकास कार्यों के लिए टेंडर की तैयारी की जा चुकी है। जल्द ही विकास के काम शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इस आकार में होंगे भूखंड
एरिया (वर्ग मीटर) भूखंड की संख्या
0-500 2
501-1000 55
1001-2000 67
4001-8000 10
8000 या उससे अधिक 4
------------------
गीडा में इस बार सभी तरह के भूखंड तैयार किए गए हैं। छोटे से लेकर बड़े उद्यमी भूखंड ले सकते हैं। इसके लिए जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा। एक माह के अंदर भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पवन अग्रवाल, सीईओ, गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed