फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entering house taking woman hostage and looting in Gorakhpur

Gorakhpur News: घर में घुसकर महिला को बनाया बंधक, ले गए नकदी-गहने

Fri, 23 Dec 2022 10:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Dec 2022 10:25 AM IST
सार

बसंतपुर चौराहे के पास वीना (59) बेटी नीशू वर्मा के साथ रहती है। बृहस्पतिवार को नीशू बाजार गई थीं। शाम को पांच बजे बेटी घर पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था। आवाज देने पर मां कुछ नहीं बोली। इसके बाद नीशू ऊपर वाले कमरे में गई तो मां वीना बेहोश पड़ी थीं।

विज्ञापन
Entering house taking woman hostage and looting in Gorakhpur
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में हेलमेट लगाकर आए व्यक्ति ने दरवाजे की घंटी बजाई। महिला के दरवाजा खोलने पर बोला कि लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव ने भेजा है। आपका घर देखना है। इसके बाद घर में घुस गया। महिला को बंधक बनाया और गहने व नकदी लेकर चला गया।

विज्ञापन


वारदात राजघाट इलाके के सोना मंडी बसंतपुर में बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे हुई। देर रात महिला की बेटी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्वर्ण व्यापारी के घर में दिनदहाडे घुसे बदमाश ने महिला को बंधक बनाने से पहले पिटाई भी की। हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह पर टेप लगा दिया।
विज्ञापन


इससे महिला बेहोश हो गई। करीब पांच बजे पहुंची महिला की बेटी ने मां का हाथ-पैर खोलकर आसपास के लोगों को सूचना दी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के बाद महिला को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की बेटी के मुताबिक, बदमाश घर से 10 हजार रुपये नकद और जेवर ले गया है। गहने कितने गए हैं, इसकी सटीक जानकारी नहीं है। उधर, सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


 

बसंतपुर चौराहे के पास वीना (59) बेटी नीशू वर्मा के साथ रहती है। पति परविंदर वर्मा की सोने-चांदी की दुकान थी, लेकिन उनकी मौत हो चुकी है। अब उनके भाई दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार को नीशू बाजार गई थीं। शाम को पांच बजे बेटी घर पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था। आवाज देने पर मां कुछ नहीं बोली।

इसके बाद नीशू ऊपर वाले कमरे में गई तो मां वीना बेहोश पड़ी थीं। नीशू के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और फिर महिला का हाथ पैर खोला गया। होश आने पर महिला ने खुद के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।  

देर शाम नीशू उर्फ नेहा वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बुजुर्ग मां घर पर अकेली थीं। दोपहर में दो बजे एक अनजान व्यक्ति आकर दरवाजा खुलवाया। वह हेलमेट पहने था। मां ने काम पूछा तो उसने कहा कि लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव ने भेजा है, आपका मकान देखना है। इसके बाद वह घर में दाखिल हो गया।

बदमाश मां को लेकर ऊपरी मंजिल पर गया और कमरे में ले जाकर पिटाई की। चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद अलमारी से जेवर व रुपये निकाल लिए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लक्ष्मी शंकर लेखपाल है और पहले महिला के घर में किराएदार था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।  

 

आपसी विवाद में वारदात की आशंका, पुलिस की टीमें गठित

राजघाट इलाके के बसंतपुर पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर की दूरी पर वारदात को लेकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। दरअसल, नौ साल बाद इस तरह की वारदात शहर में सामने आई है। हालांकि, शुरुआती जांच में आपसी विवाद में वारदात के एंगल पर पुलिस काम कर रही है। पता चला है कि दुकान व मकान को लेकर कुछ विवाद भी अपनों से चल रहा है। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है।

अब पुलिस सीसी टीवी कैमरे व अन्य स्रोतों की मदद से बदमाश की तलाश में जुटी है। पुलिस को एक संदेह और है कि घटना में एक से अधिक लोग रहे हों। दूसरे पुलिस पुराने विवाद के बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस को यह भी संदेह है कि कहीं बदमाश की नीयत महिला को मारना तो नहीं था, सामान बिखरा कर लूट दिखाने की कोशिश की हो। फिलहाल, पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस की कोशिश है कि पहले बदमाश तक पहुंचा जाए, उसके बाद ही घटना की असल वजह सामने आ पाएगी।

भीड़भाड़ वाले इलाके में घटना से सभी हैरान
बसंतपुर पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार को जिस तरह से बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की, उसने पुलिस की सतर्कता की पोल खुल गई। सोना मंडी समेत सभी बाजारों में अफसर पुलिस को सक्रिय रहने को कहते हैं तो वहीं, बसंतपुर चौक पर पिकेट होने के बाद भी पुलिस ड्यूटी में मनमानी करती है। इसी का फायदा बृहस्पतिवार को बदमाश दिनदहाड़े लूटपाट की घटना कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को पिकेट पर कोई पुलिसकर्मी नहीं थे।

लंबे समय बाद हुई इस तरह की वारदात
बसंतपुर में पूरे दिन भीड़ होती है। इसके बीच बेखौफ बदमाश घर में दाखिल होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। करीब नौ साल बाद इस तरह की वारदात शहर में हुई है। 2013 में कोतवाली इलाके में बदमाशों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed