फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: इंतजार खत्म...21 दिसंबर से लीजिए रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज का आनंद

Tue, 19 Dec 2023 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Tue, 19 Dec 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
Enjoy Lake Queen Cruise in Ramgarhtal from 21st
क्रूज की झलक देखने उमड़े शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज पर सैर-सपाटा बृहस्पतिवार 21 दिसंबर से कर सकेंगे। क्रूज को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक में कुल छह शिफ्ट में चलाया जाएगा। शिफ्टवार किराया 999 से 1599 रुपये तय किया गया है। वहीं, शनिवार और रविवार को किराए में 100 से 200 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। टिकट की बुकिंग ऑफलाइन काउंटर से 21 दिसंबर से ही होगी। वहीं, ऑनलाइन बुकिंग इसके पहले ही शुरू कर दी जाएगी।



 

Enjoy Lake Queen Cruise in Ramgarhtal from 21st
रामगढ़ताल में क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ताल में आकर्षण का केंद्र बने लेक क्वीन क्रूज का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 दिसंबर को किया था। इसके बाद से ही क्रूज का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग रामगढ़ताल पर पहुंच रहे हैं। लेकिन क्रूज का संचालन न होने के कारण वह जेट्टी पर उसे देख और सेल्फी लेकर ही संतुष्ट हो जा रहे हैं। इस दौरान क्रूज संचालक आंतरिक काम को पूरा कराने में लगे हुए हैं। क्रूज में आंतरिक काम अब अंतिम चरण में है।

 

Enjoy Lake Queen Cruise in Ramgarhtal from 21st
रामगढ़ताल में क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।

क्रूज संचालक राजन राय ने बताया कि 21 दिसंबर से क्रूज का संचालन आमजन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर शिफ्ट और किराया तय कर लिया गया है। जल्द ही पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा मौके पर भी बुक कराने की सुविधा शुरू हो जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Enjoy Lake Queen Cruise in Ramgarhtal from 21st
रामगढ़ताल में क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि क्रूज के संचालन को लेकर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग का प्रेजेंटेशन देख कर उसे शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।
 

विज्ञापन
Enjoy Lake Queen Cruise in Ramgarhtal from 21st
रामगढ़ताल में क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार और रविवार को लिया जाएगा अतिरिक्त चार्ज
 
शिफ्ट प्रवेश निकास ट्रिप सुविधा सोम. से शुक्र. तक रेट शनि. व रवि को रेट
प्रथम 10 बजे 11 बजे एक लाइट ब्रेकफास्ट 999 1099
द्वितीय 11.30 1 बजे दो लंच 1299 1499
तृतीय 2 बजे 4 बजे दो लंच 1299 1499
चतुर्थ 4.30 6 बजे डेढ हाई टी 1199 1299
पंचम 6.30 8.30 दो डिनर 1599 1799
षष्ठी 9 बजे 11 बजे दो डिनर 1599 1799



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed