फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   English liquor stolen from truck in Gorakhnath area, FIR registered

Gorakhpur News: गोरखनाथ इलाके में ट्रक से अंग्रेजी शराब चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 10 Apr 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
English liquor stolen from truck in Gorakhnath area, FIR registered
- कार पर बाइक की नंबर प्लेट लगाकर वारदात को दिया गया अंजाम
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में खड़े ट्रक से करीब एक लाख रुपये की अंग्रेजी शराब चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात में पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने कार पर बाइक का नंबर प्लेट लगाया और देर रात ट्रक के ऊपर ढके तिरपाल को काटकर 13 पेटी शराब लेकर भाग गए।
संतकबीरनगर जिले के मगहर निवासी राहुल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अप्रैल को कानपुर देहात से 305 पेटी विदेशी शराब लेकर उनका ट्रक गोरखपुर के लिए रवाना हुआ था। सात अप्रैल को ट्रक गोरखनाथ क्षेत्र के डिपो पर पहुंचा। कागजात जमा करने के बाद डिपो के बाहर ट्रक खड़ा कर दिया गया। पूरी घटना डिपो के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कार और उसमें सवार लोगों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

गोरखनाथ सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed