फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Encroachments should be vacated from major intersections Golghar Mohdipur still a challenge

सरपट दौड़े वाहन: गोरखपुर में अफसर चेते तो हट गए अवैध कब्जे…नहीं लगा जाम

Mon, 18 Dec 2023 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Dec 2023 12:33 PM IST
सार

मोहद्दीपुर में जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक को मैनुअल और लाइट दोनों से चलाए जाने से राहत हुई, लेकिन सड़क पर बेतरतीब लगे बिजली के खंभे, गाॅडर और इसकी आड़ में लगने वाले अतिक्रमण को अब भी हटाया नहीं जा सका है। उधर, गोलघर में अब नगर निगम की पहल का इंतजार है।

विज्ञापन
Encroachments should be vacated from major intersections Golghar Mohdipur still a challenge
असुरन चौराहा खुला-खुला दिखा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में दो दिन में न तो सड़क चौड़ी हो गई, न ही कोई अतिरिक्त फोर्स और अफसर आ गए, लेकिन रविवार को शहर का नजारा बदला नजर आया। नगर निगम, पुलिस के अफसरों ने मन से चाहा तो शहर के कई प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटा दिया गया। इसकी वजह से वाहनों ने रफ्तार पकड़ ली। हालांकि गोलघर गलियारे और मोहद्दीपुर में जाम के मामले में विभागों का पेंच ऐसा उलझा है कि यह अब भी चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन


मोहद्दीपुर में जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक को मैनुअल और लाइट दोनों से चलाए जाने से राहत हुई, लेकिन सड़क पर बेतरतीब लगे बिजली के खंभे, गाॅडर और इसकी आड़ में लगने वाले अतिक्रमण को अब भी हटाया नहीं जा सका है। उधर, गोलघर में अब नगर निगम की पहल का इंतजार है। व्यापारियों के किराये और आवंटन के तर्क का सही फैसला आने के बाद ही गोलघर के गलियारों से कब्जा हटना संभव है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कार सवार बदमाशों ने किया युवती का अपहरण, जंगल में मिली अचेत
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य एक

असुरन रोड: तोड़ दी आगे बढ़ी दुकान...हटा दिए ठेले तो सरपट दौड़े वाहन
असुरन चौक से मेडिकल कॉलेज रोड हो या फिर गीता वाटिका। रविवार को दोनों ही रोड पर ठेले वाले नजर नहीं आए। असुरन चौक पर आगे बढ़ने पर दुकानदारों ने बाउंड्री करके जो कब्जा किया तो उसे नगर निगम की टीम के साथ पुलिस ने तोड़ दिया। इस रोड पर वाहन सरपट दौड़ते नजर आ रहे हैं। पहले इस रोड के मुहाने पर ही दोनों साइड ठेले वालों का कब्जा होता था और फिर उसके आगे खरीदारों की गाड़ी। ऐसे में जिला अस्पताल या दूसरे अस्पताल से गंभीर मरीजों को लेकर जाने वाले एंबुलेंस व वाहन भी फंस जाते थे। कब्जे की वजह से सड़क संकरी थी, जहां से कब्जा हटने के बाद अब फोरलेन नजर आने लगा है।


 

Encroachments should be vacated from major intersections Golghar Mohdipur still a challenge
रुस्तमपुर में अब नगर निगम द्वारा बनाए गए सेड में लग रही सब्जी की दुकान - फोटो : अमर उजाला।

दृश्य दो

रुस्तमपुर की मंडी हो गई व्यवस्थित...चलने लायक हुई सड़क
रुस्तमपुर ढाला से आजाद चौक जाने वाली सड़क पर दोनों ही साइड ठेले वालों का कब्जा हटा दिया गया है। नगर निगम की ओर से बनाई गई जगह पर ठेले वालों को पुलिस ने थोड़ा जोर-जबरदस्ती और थोड़ा समझाकर भेजा तो अब असर सामने हैं। इस सड़क पर अगर गलती से चारपहिया लेकर चले गए तो घंटों परेशान होना तय था। अब रुस्तमपुर मंडी को व्यवस्थित कर दिया गया है तो यहां पर भी सड़क चलने लायक हो गई है। पहले दोनों साइड कब्जा होने की वजह से बमुश्किल चार से पांच फीट ही सड़क बचती थी। ठेले सड़क पर थे और उसके आगे खरीदारी करने वालों के वाहन होते थे। इसी बीच अगर कोई चारपहिया खड़ा कर दिया तो फिर लगने वाला जाम पीछे हाईवे तक पहुंच जाता था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जिले के 436 बदमाश अब दूसरे जिलों में कर रहे पेंट पालिश, पुलिस की सख्ती पर बदली राह

Encroachments should be vacated from major intersections Golghar Mohdipur still a challenge
नौसड़ चौराहे पर अवैध निर्माण तोड़ा तो जाम से मिली राहत। - फोटो : अमर उजाला।

दृश्य तीन

नौसड़: चौक के बेकार निर्माण को तोड़ा
नौसड़ शहर में प्रवेश का रास्ता है। यानी गोरखपुर में आने वाले को यही से उसकी सूरत नजर आती है। यहां पर भी आला अफसर गए और मंथन के बाद फैसला लिया तो पहले की अपेक्षा जाम से राहत मिली है। इसके लिए एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने चौराहे को तोड़वाकर छोटा करवा दिया। लखनऊ से आकर वाराणसी की ओर मुड़ने वाली बाईं लेन पर एक दुकानदार ने कब्जा करके स्थायी निर्माण करवा लिया था, उसे भी तोड़ दिया गया। चौराहे से ठेले वालों को हटाकर थोड़ा पीछे करवा दिया है तो इसका फायदा सामने है। यह वहीं चौराहा है, जहां पर फंसने के बाद लोगों को लंबे समय तक परेशान होना पड़ता था।

इसे भी पढ़ें: जालसाज BJP प्रदेश मंत्री!: गोरखनाथ मंदिर के पते पर बनाई योगी कार्पोरेशन, जनता दर्शन में भेजकर वसूलते थे रुपये

Encroachments should be vacated from major intersections Golghar Mohdipur still a challenge
गोलघर में बंद दुकानों के सामने इस तरह दिखा बरामदा। - फोटो : अमर उजाला।
गोलघर में थी बंदी तो चलने लायक थे गलियारे
गोलघर में रविवार को बंदी की वजह से गलियारा नजर आया। रविवार को कई दुकानें बंद थीं, जो खुली थीं, उन्होंने बरामदे में शोरूम सजाने का काम नहीं किया था, इस वजह से गलियारे चलने लायक थे। लेकिन, बीच में एक दुकान ऐसी भी है, जिसे स्थायी निर्माण करा दिया है, जिस वजह से गलियारे की सूरत ही बदल गई है। अब यहां की खूबसूरती कब लौटेगी, इसका इंतजार पूरे शहर को है। गोरखपुर के इस कनॉट प्लेट में भी लोग वहीं आनंद लेना चाहते हैं जो कभी दिल्ली के कनॉट प्लेस में जाने पर मिलता है। दूसरे, मोहद्दीपुर में ट्रैफिक मैनुअल करने का फायदा मिला है, लेकिन सड़कों के किनारे से अतिक्रमण आज भी नहीं हट सका है, जो सोमवार को फिर से पहले की तरह ही परेशानियों का कारण बनेंगे। अब इस रोड पर बिजली विभाग को अपना खंभा शिफ्ट करना है तो पीडब्लूडी को गाॅडर हटाना है। ये दोनों काम हो जाएं, तभी यहां से अतिक्रमण हट सकता है और फिर जाम से शायद हमेशा के लिए निजात भी मिल सकता है। अब ये कब होगा, इसका इंतजार सबको है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed