फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   436 miscreants of Gorakhpur district are now doing paint polishing in other districts

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के 436 बदमाश अब दूसरे जिलों में कर रहे पेंट पालिश, पुलिस की सख्ती पर बदली राह

Mon, 18 Dec 2023 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Dec 2023 11:28 AM IST
सार

एएसपी मानुष पारिक ने कहा कि आईजी के आदेश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बहुत संख्या में बदमाशों की दूसरे जिले या दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने की जानकारी मिली। कैंट सर्किल में 139 लोग बाहर हैं।

विज्ञापन
436 miscreants of Gorakhpur district are now doing paint polishing in other districts
बदमाशों के घर सत्यापन करती कैंट पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिला पुलिस मुकदमों में जेल जा चुके बदमाशों के घर सत्यापन को पहुंची तो 436 बदमाशों के घरवालों ने उनके बाहर मजदूरी व पेंट पालिश कर जीवन यापन करने की जानकारी दी। कइयों ने तो बाकायदा वीडियो कॉल करके काम करते हुए दिखाकर इसकी पुष्टि भी कराई।

विज्ञापन


अकेले कैंट सर्किल के 359 में से 139 बदमाश इस समय प्रदेश के दूसरे जिलों में पेंट पॉलिश का काम करते मिले हैं। वहीं, कई ने यहीं पर काम करने की बात बताई। पुलिस ने सभी को चेताया है कि अगर अपराध में नाम सामने आया तो फिर परिवार वाले भी संरक्षण देने के आरोपी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आईजी के आदेश पर पूरे जिले में बदमाशों के सत्यापन का अभियान चलाया गया। एएसपी मानुष पारिक ने अपने इलाके के बड़े बदमाशों के घर जाकर खुद सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कार सवार बदमाशों ने किया युवती का अपहरण, जंगल में मिली अचेत

इस दौरान 139 बदमाश गैर जनपद में रोजगार करने को चले गए हैं। वहीं, 11 ऐसे भी बदमाश मिले हैं, जिनकी मौत हो गई है। गुलरिहा, खोराबार, रामगढ़ताल इलाके में भी बदमाश बाहर कमाने के लिए गए हैं।

रामगढ़ताल इलाके के एक बदमाश के घर पुलिस गई तो उसके परिजनों ने बेटे का फीस बुक और रिजल्ट लाकर दिखाया कि अब इसके पापा कमाते हैं और बेटे को पढ़ा रहे हैं। अपराध से अब उनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

इसे भी पढ़ें:

एएसपी मानुष पारिक ने कहा कि आईजी के आदेश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बहुत संख्या में बदमाशों की दूसरे जिले या दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने की जानकारी मिली। कैंट सर्किल में 139 लोग बाहर हैं। सभी को हिदायत दी गई है कि दोबारा अपराध करते पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed