फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants riding car kidnapped girl found her unconscious in forest

दुस्साहस: गोरखपुर में कार सवार बदमाशों ने किया युवती का अपहरण, जंगल में मिली अचेत

Mon, 18 Dec 2023 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Dec 2023 10:41 AM IST
सार

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार ने कहा कि घर से युवती को अगवा करने के मामले में पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है, जिसमें सिर्फ सिर में चोट की पुष्टि हुई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Miscreants riding car kidnapped girl found her unconscious in forest
पिपराइच की ममता, इसी का किया गया था अपहरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ स्थित हैदरगंज गांव में रविवार की सुबह युवती को पीटकर अपहरण का मामला सामने आया है। युवती घर के पिछले हिस्से में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान कार से पहुंचे तीन बदमाशों ने डंडे से पीटकर युवती को अचेत कर दिया और अगवा कर लिया।तीन घंटे बाद युवती तिनकोनिया जंगल में अचेत हालत में मिली। उसके पैर को बांध दिया गया था।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ोसी शिवनारायण, उसकी पत्नी गुड्डी निषाद और भतीजे राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी है। खबर है कि सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में युवती के सिर में चोट की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ स्थित हैदरगंज की रहने वाली 19 वर्षीय ममता निषाद पुत्री रामनाथ रविवार की सुबह पांच बजे मकान के पिछले हिस्से में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान उसने अपनी चाची से पानी गर्म करने को कहा। चाची सुभावती अंदर पानी गर्म करने के लिए चली गईं और इसी दौरान पहुंचे कार सवार बदमाशों ने युवती के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। उसके अचेत हो जाने के बाद अपहरण कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसे भी पढ़ें: ठंड के साथ वायुमंडल में बढ़ा प्रदूषण...मार्निंग वाक से करें परहेज

चाची बाहर आईं तो ममता लापता थी। उन्होंने आसपास खोजा तो पास में ही उसका चश्मा, एक पैर का पायल, चप्पल, झाड़ू और बदमाशों द्वारा लाया गया डंडा जमीन पर पड़ा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, ममता का हाथ-पैर बांधकर युवक तिकोनिया जंगल लेकर गए थे।

वहां पर एक बुजुर्ग महिला के पहुंचने पर अचेत हाल में छोड़कर फरार हो गए। इसी दौरान गांव के ऑटो चालक ने युवती को जंगल के पास देखकर उसके परिजनों को फोन कर बताया। परिजन, पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: परीक्षा आज से, पहले दिन 12065 विद्यार्थी होंगे शामिल

पिता चलाते हैं ठेला, मां की 10 साल पहले हो गई है मौत
अपहरणकर्ता के चंगुल से छूटी 19 वर्षीय युवती का एक बड़ा भाई है, जो ऑटो चलाता है। पिता रामनाथ ठेला चलाते हैं। युवती के चाचा जगरनाथ घर में ही शामियाना हाउस की दुकान चलाते हैं। लोगों ने बताया कि युवती घर से सिर्फ अपने चाचा के बच्चों को 200 मीटर स्थित गांव में स्कूल पर खाना पहुंचाने के लिए जाती है। उसके बाद घर पर ही रहती है। उसकी मां की 10 साल पहले ही मौत हो चुकी है।
 
इसे भी पढ़ें: नाम बदलकर बन गए थे योगी केदारनाथ, योगी हर्ष; फर्जी पहचान पत्र करते थे जारी

पुलिस जांचः पड़ोसी से झगड़ा या तंत्र-मंत्र
पड़ोसी रेलकर्मी शिवनारायण से दो दिन पहले ही विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि ममता को गाली देने पर विवाद हो गया था, लेकिन तब मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया था। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। वहीं गांव में एक और चर्चा तंत्र-मंत्र की भी है।

बताया जा रहा है कि ममता की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब है, इसे लेकर तंत्र-मंत्र भी चल रहा था। चर्चाओं पर गौर करें तो तंत्र-मंत्र के चक्कर में उसे लेकर जाना चाहते थे, नहीं जाने पर बेहोश करके ले गए। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार ने कहा कि घर से युवती को अगवा करने के मामले में पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है, जिसमें सिर्फ सिर में चोट की पुष्टि हुई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed