फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Encroachment will be removed from Ramgarhtal-Tarkulani drain

गोरखपुर: रामगढ़ताल-तरकुलानी नाले से हटेगा अतिक्रमण, जारी होगा नोटिस

Fri, 22 Apr 2022 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Apr 2022 11:26 AM IST
सार

कमिश्नर ने नाले की मरम्मत व सफाई के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। नाले के दोनों तरफ 10-10 मीटर के क्षेत्र को नो कंस्ट्रक्शन जोन घोषित करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Encroachment will be removed from Ramgarhtal-Tarkulani drain
रामगढ़ताल से तरकुलानी रेगुलेटर तक जाने वाले नाले का निरीक्षण करते कमिश्नर रवि कुमार एनजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल से तरकुलानी रेगुलेटर तक करीब 15 किमी लंबे नाले की सफाई और मरम्मत के लिए जल्द शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने इसके लिए सिंचाई विभाग को निर्देश जारी किया है। साथ ही इसपर हुए अतिक्रमण को भी हटाने को कहा है।

विज्ञापन


इसके लिए सिंचाई विभाग संबंधित लोगों, संस्था को जल्द नोटिस जारी करेगा। नाले का सीमांकन होगा। साथ ही नाले के दोनों तरफ 10-10 मीटर के क्षेत्र को नो कंस्ट्रक्शन जोन घोषित किया जाएगा ताकि इसकी सफाई में कोई दिक्कत न हो। नाले तक जेसीबी और पोकलेन मशीन आसानी से जा सके।
विज्ञापन


कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बृहस्पतिवार की शाम सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ औचक रामगढ़ताल से तरकुलानी रेगुलेटर तक जाने वाले नाले का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले सहारा इस्टेट से ठीक पहले स्थित पुल के पास पहुंचे। वहां से सिक्टौर, ताल कंदरा होते हुए तरकुलानी रेगुलेटर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चार-पांच स्थानों पर गाड़ी रोककर नाले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह नाले की जमीन पर अतिक्रमण देख उन्होंने नाराजगी जताई। सिंचाई विभाग के एक्सईएन रूपेश खरे को निर्देश दिया कि नाले की जमीन पर निर्माण कराने वाले सभी लोगों को नोटिस दिया जाए और तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण में पाया गया कि कुछ बिल्डरों के साथ ही स्कूल और स्थानीय लोगों ने नाले की जमीन पर कई जगह निर्माण करा रखा है जिससे नाले का स्वरूप सिकुड़ गया है। यही नहीं नाले की आसानी से सफाई हो सके इसलिए कमिश्नर ने नाले के दोनों तरफ 10-10 मीटर के क्षेत्र को नो कंस्ट्रक्शन जोन घोषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम सदर से मोबाइल फोन पर बात कर नाले का सीमांकन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने बताया कि नाले की सफाई के लिए 60 लाख का बजट मिला है। इसपर कमिश्नर ने नाले की मरम्मत और सफाई के लिए फिर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वह खुद भी शासन में बात कर बजट पास कराएंगे। उन्होंने कहा कि तारामंडल क्षेत्र समेत तमाम इलाकों का पानी इस नाले से होकर रेगुलेटर तक आता है। ऐसे में जलभराव की समस्या रोकने के लिए इस नाले की मरम्मत व नियमित सफाई बहुत जरूरी है।


कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए रामगढ़ताल से लेकर तरकुलानी रेगुलेटर तक जाने वाले नाले का निरीक्षण किया गया। नाले पर कई जगह अतिक्रमण पाया गया। सिंचाई विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाएं। एसडीएम को नाले का सीमांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं। नाले की अच्छे से सफाई व मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने को भी कहा गया है। बारिश से पहले नाले की सफाई का काम पूरा हो जाएगा ताकि लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed