फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Encounter with cow smugglers one shot three arrested in Basti

बस्ती: गो-तस्करों से मुठभेड़, एक को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Mon, 27 Dec 2021 11:59 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Dec 2021 11:59 AM IST
सार

एसपी ने बताया कि गो-तस्करों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। वाहन के जरिए गो-तस्करी की सूचना मिली थी। फोरलेन पर घघौवा चौकी के पास पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने गाड़ी रोकते ही गोली चला दी।

विज्ञापन
Encounter with cow smugglers one shot three arrested in Basti
पुलिस मुठभेड़ में घायल तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के परशुरामपुर थानाक्षेत्र के घघौवा पुलिस चौकी के पास सोमवार सुबह अंतरप्रांतीय गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा पाकर तस्करों ने टीम पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक तस्कर के पैर में जा लगी।

विज्ञापन


भागने की कोशिश में उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके कब्जे से 18 गोवंशीय को बरामद किया गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंच उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गो-तस्करों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। वाहन के जरिए गो-तस्करी की सूचना मिली थी। फोरलेन पर घघौवा चौकी के पास पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने गाड़ी रोकते ही गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की फायरिंग में एक तस्कर के घायल होने के बाद तीन को दबोच कर वाहन में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 18 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया गया। मौके से टीम ने घायल फहीम निवासी टांडा बदली थाना टांडा, जिला-रामपुर के साथ मोहम्मद साबिर निवासी आरोह हिरणपुर थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ झारखंड और मोहम्मद महबूब अली निवासी जयगंज चूडीपट्टी जिला मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed