{"_id":"60b9bbfa8ebc3e5ab60ddfbe","slug":"employees-provident-fund-organization-gave-permission-to-withdraw-advance-amount-for-account-holders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईपीएफओ: तीन दिन में खाते में आ जाएगा कोविड एडवांस, खाताधारकों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीएफओ: तीन दिन में खाते में आ जाएगा कोविड एडवांस, खाताधारकों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार
Fri, 04 Jun 2021 11:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:06 AM IST
सार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से खाताधारकों को एडवांस धनराशि निकालने की मिली अनुमति
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब कोरोना एडवांस के लिए आवेदन के बाद धनराशि प्राप्त करने के लिए खाताधारकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। तीन दिनों के भीतर ही एडवांस की धनराशि उनके खाते में पहुंच जाएगी।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर क्षेत्र के आयुक्त मनीष मणि ने बताया कि कोरोना काल में पीएफ का पैसा लोगों के इलाज में सहायक साबित हो रहा है। ऐसे में ईपीएफओ ने दूसरी बार अपने खाताधारकों को कोरोना एडवांस धनराशि निकालने की अनुमति दी है। साथ ही तीन दिनों के भीतर एडवांस की धनराशि का भुगतान किया जाएगा। बताया कि एडवांस योजना के तहत सदस्यों को तीन महीने का मूल वेतन (मूल वेतन व महंगाई भत्ता) या उनके भविष्य निधि खाते में जमा राशि का 75 प्रतिशत तक (दोनों में से जो भी कम हो) निकालने की अनुमति दी गई है।
उन्होंने बताया कि कोरोना के दौरान इलाज सहित वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत एडवांस निकासी की व्यवस्था मार्च 2020 में लागू की गई थी। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर ईपीएफओ ने खाताधारकों को राहत देने के इरादे से पीएफ खाते से दूसरी बार पैसा निकालने की अनुमति दी है। साथ ही भुगतान की पूरी प्रक्रिया तीन दिनों में करने के निर्देश मिले हैं। इससे गोरखपुर परिक्षेत्र के 72 हजार खाताधारकों को लाभ होगा।

एडवांस के लिए ऐसे करें क्लेम
ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉगिन करें। इसके बाद ऑनलाइन सर्विस पर क्लेम पर फार्म 31, 19 और 10सी का चुनाव करें। खाताधारक का विवरण स्क्रीन पर दिखने लगेगा। अब आपको अपने बैंक खाते के आखिरी चार अंक लिखने होंगे फिर वैरिफाई पर क्लिक करना होगा। इसके बाद प्रोसेस ऑनलाइन क्लेम पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पीएफ एडवांस फॉर्म चुनना होगा। जहां आपको अपना कारण बताना होगा कि आप एडवांस क्यों निकाल रहे हैं। कारण स्पष्ट करने के बाद धनराशि और पूरा पता मांगा जाएगा। सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद अपना फॉर्म सब्मिट करें। सब कुछ भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी भरने के बाद आपका क्लेम सब्मिट हो जाएगा।