{"_id":"64691b4127c30109b40b9616","slug":"employee-leaders-attended-the-meeting-with-railway-board-officials-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-175519-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की हर समस्या का हो समाधान: विनोद राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की हर समस्या का हो समाधान: विनोद राय
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए कर्मचारी नेता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से कर्मचारियों की सभी समस्याओं को दूर करने की मांग की। शनिवार को दिल्ली में आयोजित नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन की रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने यह मांग रखी। बैठक में इसमें पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के रमेश मिश्रा भी शामिल हुए।
वार्ता के दौरान कर्मचारी नेता ने रेडियोग्राफर हेल्थ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर, साइंटिफिक स्टाफ (आरडीएसओ), सीनियर सेक्शन इंजीनियर, चीफ फार्मासिस्ट, चीफ लोको इंस्पेक्टर कैटेगरी की ग्रेड पे में सुधार एवम मिनिस्टीरियल संवर्ग के कर्मचारियों को ग्रेड पे 5400 दिलवाने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित चार वर्ष की समय सीमा को समाप्त करने की मांग की। कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों में बहुत सारे पद रिक्त हैं एवं प्रमोशन होना है। लेकिन, प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रमोशन नहीं हो पा रहा है।
:: आज निकालेंगे मशाल जुलूस
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि रविवार को शाम 5:30 बजे नई पेंशन स्कीम के विरोध एवं पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के लिए एक मशाल जुलूस निकलेगा। जुलूस पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय से चलकर राज्य सरकार के सिंचाई विभाग कार्यालय तक जाएगा। उन्होंने केंद्रीय एवं राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में इस मशाल जुलूस में शामिल होने का आह्वान किया है।