फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Emergency will be run in 21 private hospitals for Khichdi fair

Gorakhpur News: खिचड़ी मेले के लिए 21 निजी अस्पतालों में चलेगी इमरजेंसी

Tue, 02 Jan 2024 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Emergency will be run in 21 private hospitals for Khichdi fair
मंदिर के आसपास के 21 अस्पतालों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा की होगी सुविधा
विज्ञापन

मेले में स्वास्थ्य विभाग लगाएगा शिविर, हेल्थ एटीएम भी होंगे स्थापित

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। मंदिर के आसपास के 21 अस्पतालों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा की सुविधा रखने की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को चिह्नित कर लिया है। वहीं, मेले में स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाएगा। साथ ही हेल्थ एटीएम भी स्थापित किया जाएगा, जहां 62 तरह की जांचें निशुल्क होंगी।
खिचड़ी मेला में गोरखपुर-बस्ती मंडल के अलावा बिहार व पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हर दिन जुटने वाली हजारों श्रद्धालुओं की इस भीड़ के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डा. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि खिचड़ी मेले को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सामान्य रूप से बीमार होने पर श्रद्धालुओं का वहीं उपचार किया जाएगा। गंभीर होने पर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। इसके लिए मंदिर के आसपास के 21 अस्पतालों को 24 घंटे इमरजेंसी खोले रखने के निर्देश दिए जाएंगे। इन अस्पतालों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed