फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity problems in the GIDA industrial area should be resolved soon.

Gorakhpur News: गीडा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली समस्याओं का जल्द हो निस्तारण

Thu, 05 Feb 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity problems in the GIDA industrial area should be resolved soon.
गोरखपुर। उद्योग भवन, गीडा में बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर उद्यमियों और बिजली निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, फीडर और बिल संबंधी समस्याओं को सामने रखा। उन्हें जल्द निस्तारण का आश्वासन मिला।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। महासचिव आकाश जालान ने महाशक्ति फैक्टरी के पास विभाग की ओर से प्रयोग की जा रही जमीन को खाली कराकर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उद्यमियों ने एएपी फैक्टरी और दी महावीर जूट मिल के फीडर (अंडरग्राउंड) के केबल क्षतिग्रस्त होने की समस्या भी उठाई। अधिकारियों ने मरम्मत के निर्देश दिए, जबकि रेलवे की ओर से बनाई गई नाली के कारण कुछ क्षेत्रों में मरम्मत में विलंब की उम्मीद जताई गई। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने पोल मीटरिंग, लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष प्रवीण मोदी, हरिहर सिंह यादव, विवेक मिश्र समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed