फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity of 5000 houses remained cut for six hours in Shahpur

Gorakhpur News: शाहपुर में छह घंटे कटी रही 5000 घरों की बिजली

Sat, 13 Apr 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 5000 houses remained cut for six hours in Shahpur
गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र शाहपुर के कंट्रोल रूम में प्रोटेक्शन पैनल बदले जाने के दौरान शुक्रवार को करीब 5000 उपभाेक्ताओं को छह घंटे तक बिजली नहीं मिली। बिजली विभाग ने शटडाउन की जानकारी पहले ही दे दी थी। इस कारण लोगों ने पानी की टंकियों को भर लिया था, लेकिन कूलर, पंखे बंद होने से गर्मी और उमस से उन्हें परेशान होना पड़ा। हालांकि, गनीमत रहा है कि शुक्रवार को धूप कुछ कम रही।
विज्ञापन

पीएससी, खरैया, विष्णुमंदिर, जिला जेल एवं शिवपुर शहबाजगंज फीडर को बंद करके विद्युत उपकेंद्र में अनुरक्षण कार्य किया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम ने बताया कि अनुरक्षण कार्य करने के दौरान पांच क्षेत्रों की बिजली बंद रही। इस कार्य को पूरा होने के कारण गर्मी में बिजली का फॉल्ट कम होगा और उपभोक्ताओं को असुविधा नहीं होगी। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अमन गुप्ता एवं अवर अभियंता देवेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed