फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electricity corporation will strictly recovery on bill from government offices in deoria

यूपी: यहां आजादी के बाद से ही बकाया चल रहा बिजली बिल, अब अंधेरे में बीत सकती है दिवाली

Wed, 11 Nov 2020 02:21 PM IST
vivek shukla सच्चिदानंद पांडेय, बरहज (देवरिया)।
सच्चिदानंद पांडेय, बरहज (देवरिया)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
electricity corporation will strictly recovery on bill from government offices in deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में विद्युत उपखंड कार्यालय नगर सहित क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और बकाए की वसूली करने के लिए बिजली निगम ने कमर कस ली है। बकाए में चल रहे शहर के कुछ सरकारी कार्यालयों की दिवाली इस साल अंधेरे में बीत सकती है। कारण कि इन विभागों ने लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। विद्युत निगम बड़े बकाए वाले कार्यालयों की सूची तैयार कर कनेक्शन काटने की तैयारी में है। इसमें बरहज थाना पहले नंबर पर है। आजादी के बाद से थाने के बिजली का बिल बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

 
विद्युत उपखंड कार्यालय सुचारु व्यवस्था को लेकर सक्रिय है। नगर सहित क्षेत्र में विद्युत चोरी को रोकने के लिए टीम गठित कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोगों के घरों और कार्यालयों पर मीटर लगवा रहा है। बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कर कनेक्शन विच्छेद करने की प्रक्रिया में निगम जुटा है। जिससे सरकारी कार्यालयों पर भी विच्छेदन का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


ब्रिटिश शासनकाल से स्थापित थाना बिजली निगम के काली सूची में है। निगम के पास नगर और गौरा पुलिस चौकी का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। जबकि तहसील कार्यालय, पीडब्ल्यूडी का डाक बंगला, ब्लॉक, सीएचसी, पशु चिकित्सालय भी बड़े बकाएदारों की सूची में हैं। सरकारी कार्यालयों पर विभाग का करीब 50 लाख रुपये का बकाया है। जिसको लेकर विभागीय कार्रवाई शरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक दीपावली से पूर्व कनेक्शन विच्छेदित कर दिया जाएगा। इस संबंध में एक्सईएन सचिन सिंह ने बताया कि विभागों पर मीटर लगवाया जा रहा है। बिल भुगतान न होने की स्थिति में निगम के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अब आरसी जारी कर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर जारी हुआ आरसी

विद्युत निगम बकाया वसूली के लिए सक्रिय है। नगर के 27 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन विच्छेदित कर आरसी जारी किया है। निगम के अनुसार नगर निवासी कुश कुमार (92 हजार), आजाद नगर के अवधेश, पारस, बृजमोहन पुत्रगण कैलाश (1 लाख आठ हजार 965 रुपये), गौरा के जवाहिर पुत्र गब्बू लाल (1 लाख 95 हजार 778 रुपये) सहित 27 बड़े बकाएदारों पर आरसी जारी किया गया है।

ये हैं बड़े बकायेदार
  • बरहज थाना-13 लाख रुपये
  • तहसील- 7 लाख 18 हजार 624 रुपये
  • पीडब्ल्यूडी डाक बंगला - तीन लाख रुपये
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज- 15 लाख 14 हजार दो रुपये
  • पशु अस्पताल बरहज- दो लाख 12 हजार 602 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed