फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly woman died after being hit by train in Kushinagar

कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Wed, 10 Nov 2021 12:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, अहिरौली बाजार (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Nov 2021 12:16 PM IST
सार

घटना की सूचना खुरहुरिया के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी। सूचना पाकर अहिरौली बाजार थाने के एसआई सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल शुभम यादव, विशाल कुमार तिवारी, अरूण कुमार एवं महिला कांस्टेबल सोनम अग्रहरि के साथ मौके पर पहुंचे और शव का शिनाख्त वहां जुटे लोगों और आसपास के लोगों से कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Elderly woman died after being hit by train in Kushinagar
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर कप्तानगंज रेल मार्ग पर मंगलवार की रात गांव मगडीहा एवं खुरहुरिया के बीच में एक अज्ञात 60 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह गांव खुरहुरिया के लोग नित्य क्रिया हेतु निकले तो देखा रेलवे लाइन के बगल के गड्ढे में एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा है।
विज्ञापन


लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना खुरहुरिया के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी। सूचना पाकर अहिरौली बाजार थाने के एसआई सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल शुभम यादव, विशाल कुमार तिवारी, अरूण कुमार एवं महिला कांस्टेबल सोनम अग्रहरि के साथ मौके पर पहुंचे और शव का शिनाख्त वहां जुटे लोगों और आसपास के लोगों से कराने का प्रयास किया। लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने गई और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed