फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight student will take tips directly from PM Modi in Gorakhpur

परीक्षा पर चर्चा: पीएम मोदी से सीधे टिप्स लेंगे गोरखपुर के आठ होनहार

Sun, 28 Mar 2021 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Mar 2021 12:04 PM IST
सार

  • परीक्षा पर चर्चा के लिए जिले से चयनित विद्यार्थियों के नाम जारी
  • आरपीएम एकेडमी और रैंपस स्कूल से दो-दो मेधावियों का चयन

विज्ञापन
Eight student will take tips directly from PM Modi in Gorakhpur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ आयोजित होने वाली परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में जिले के आठ मेधावी शामिल होंगे। जबकि पूरे प्रदेश से 270 विद्यार्थी शामिल होंगे। चयनित होने वाले विद्यार्थियों में शहर के छह स्कूलों के विद्यार्थियों ने जगह बनाकर शहर का नाम रोशन किया है। मेधावियों की सूची शासन स्तर से जारी हो गई है।

विज्ञापन


डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आठ छात्र-छात्राओं में रैंपस की अंशिका श्रीवास्तव और प्रियांशु खन्ना, जीएन पब्लिक स्कूल की अनन्या गिरी, आरपीएम एकेडमी के अमूल्य प्रताप सिंह व शिवांशु त्रिपाठी, सेंट्रल पब्लिक एकेडमी की स्नेहा साहनी, संस्कृति पब्लिक स्कूल के मलय मंडल तथा केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयर फोर्स के सत्यम यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए 18 फरवरी से 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें प्रदेश भर से 174018 विद्यार्थियों, 33290 शिक्षकों तथा 10433 अभिभावकों ने आवेदन किए थे। इनमें से कुल 2040 विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों का चयन किया गया है। चयनित सूची में प्रदेश के 270 विद्यार्थी, 40 शिक्षक व 40 अभिभावक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed