फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight new corona infected patients found in Maharajganj

महराजगंज में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज, चार की रिपोर्ट आई निगेटिव

Wed, 08 Jul 2020 06:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Jul 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Eight new corona infected patients found in Maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने वालो से ज्यादा स्वस्थ होने वालो की संख्या है। बुधवार को जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले। साथ ही चार लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया।

विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनका नमूना जांच के लिए 6 जुलाई को भेजा गया था। रिपोर्ट आठ जुलाई को आई है। एक रमपुरवां, एक रमपुरवां बुजुर्ग, दो बसहिया बुजुर्ग, एक जंगल गुलरिहां, एक सेमरहनी धरईची, एक सौरहां बुजुर्ग का रहने वाला है।
विज्ञापन


इन सभी कोविड अस्पताल पुरैना भेज दिया गया। इसके अलावा एक कंहरिया बुजुर्ग, एक कोटवा बिरईचा, दो  पिपराकाजी के रहने वाले स्वस्थ होने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह अब जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 239 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्थ होने वालो की संख्या 156 हो चुकी है। वहीं कोरोना एक्टीव केस की संख्या 80 है। जबकि अब तक तीन की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि केस सामने आने के बाद संक्रमितो के गांवो को सैनिटाइज करने के साथ स्वास्थ्य टीम लोगों की स्क्रिनिंग कर संदिग्ध प्रतित होने पर जांच के लिए नमूना लेकर मेडिकल कालेज भेजती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed