फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eid Miladunnabi being celebrated with pomp in Gorakhpur,

यूपी: गोरखपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद मिलादुन्नबी, लोगों ने निकाला जुलूस

Thu, 28 Sep 2023 12:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Sep 2023 12:07 PM IST
सार

सुबह शहर की तमाम मस्जिदों में परचम कुशाई (झंडारोहण) की रस्म परंपरा के अनुसार अदा की गई। परचम कुशाई के बाद विभिन्न मोहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।

विज्ञापन
Eid Miladunnabi being celebrated with pomp in Gorakhpur,
धूमधाम से मनाया जा रहा ईद मिलादुन्नबी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ईद मिलादुन्नबी बृहस्पतिवार को अकीदत, एहतराम व सादगी के साथ मनाई जा रही है। ईद मिलादुन्नबी व जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी हो चुकी थी।

विज्ञापन


सुबह शहर की तमाम मस्जिदों में परचम कुशाई (झंडारोहण) की रस्म परंपरा के अनुसार अदा की गई। परचम कुशाई के बाद विभिन्न मोहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसका सिलसिला प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक सुबह छह से दोपहर बारह बजे तक व रात साढ़े दस बजे से भोर तक जारी रहेगा। नखास चौक जुलूसों का केंद्र बना हुआ है। हर मुस्लिम बाहुल्य मोहल्ले में मिलादुन्नबी की महफिलें व जलसे हो रहे हैं। ईद मिलादुन्नबी को लेकर मस्जिदों, दरगाहों, घरों को फूलों, लाइटों, इस्लामी झंडों, गुब्बारों से सजाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी

ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर बुधवार को नौजवान कमेटी की ओर से गेहुंआ सागर में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता मौलाना मोहम्मद अहमद निजामी व कारी मोहम्मद अनस रजवी ने कहा कि इस्लामी माह रबीउल अव्वल शरीफ की 12 तारीख को अरब के मक्का शहर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ।

बच्चों ने निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी
ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर बुधवार को दावते इस्लामी इंडिया की ओर से सुप्पन खां मस्जिद खूनीपुर से मदरसतुल मदीना के बच्चों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी गई। जुलूस का नेतृत्व फरहान अत्तारी, मोहसिन इस्माईली, मौलाना कादरी अलीमी, कारी शहबाज अत्तारी, मौलाना जव्वाद अत्तारी, हाफिज मुबस्सिर अत्तारी ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed