{"_id":"61616a938ebc3e61f44c86fb","slug":"efforts-to-complete-the-construction-work-of-electric-bus-charging-station-in-gorakhpur-intensified","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन: निर्माण कार्य तेज करने की कवायद, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन: निर्माण कार्य तेज करने की कवायद, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Sat, 09 Oct 2021 03:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Oct 2021 03:40 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर समेत सात नगर निगम क्षेत्रों में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके हैं। लेकिन गोरखपुर में अब तक इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से बसों का संचालन शुरू होने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अविनाश सिंह साथ में मुख्य अभियंता सुरेश चंद व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में इलेक्ट्रिक बसों के चलने में रोड़ा बने इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के निर्माण कार्य को पूरा करने की कवायद तेज कर दी गई है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शनिवार को महेशरा में बन रहे इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया और कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।
दरअसल, गोरखपुर में 25 इलेक्ट्रिक बस से संचालित होनी है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर समेत सात नगर निगम क्षेत्रों में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके हैं। लेकिन गोरखपुर में अब तक इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से बसों का संचालन शुरू होने में दिक्कत आ रही है। जिस रफ्तार से कार्यदाई संस्था इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन को बनाने का काम कर रही है वैसे मैं इसके अगले एक पखवाड़े में भी बनने की संभावना नहीं है। इसको देखते हुए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शनिवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। और कार्यदाई संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
गोरखपुर में इन रूटों पर चलाई जानी है इलेक्ट्रिक बसें
मोहरीपुर से एयरपोर्ट: महेसरा-बरगदवा तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट, गोरखनाथ हास्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाइओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-मोहद्दीपुर चौराहा-कूड़ाघाट-एम्स- नंदानगर-एयरपोर्ट।
विज्ञापन
बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: झुंगिया बाजार-झुंगिया गेट-मेडिकल कालेज-मुगलहा-खजांची चौराहा-राप्तीनगर चौराहा-एचएन सिंह चौराहा-असुरन चौराहा-काली मंदिर-कचहरी चौराहा-शास्त्री चौक-कमिश्नर कार्यालय-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-मोहद्दीपुर-कूड़ाघाट-मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंंग कालेज-रानीडीहा तिराहा।
महेसरा से नौसढ़: महेसरा-बरगदवा तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट रोड- गोरखनाथ हास्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाईओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-दाउदपुर- रुस्तमपुर- महेवा मंडी-ट्रांसपोर्टनगर-नौसढ़।