{"_id":"6abd7efa702f2b381200f215","slug":"e-rickshaw-overturns-after-collision-with-truck-four-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1469104-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार घायल
Thu, 01 Oct 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
सरदारनगर। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में रामूडिहा गांव के सामने फोरलेन पर मंगलवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक युवक, एक अधेड़ और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सोनबरसा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से एम्स अस्पताल भिजवाया।
कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी लालबचन (55) पुत्र रुपई, सुनील (35) पुत्र लालबचन, सिरसिया नंबर दो निवासी निर्मला देवी (70) पत्नी स्व. वीरेंद्र पांडेय और खोठ्ठा निवासी मीना देवी (45) पत्नी स्व. बब्लू मंगलवार रात ई-रिक्शा से कसया की ओर जा रहे थे। रामूडिहा गांव के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। दुर्घटना में चारों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही भागे ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।