फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dumper hits scooty at University Square crossing in Gorakhpur, woman dies, second injured

यूनिवर्सिटी चौराहे पर दर्दनाक हादसा: शहर के बीच में डंपर की 'एंट्री', स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर- मौत

Sun, 10 Aug 2025 01:47 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 01:47 PM IST
सार

महिला की पहचान खोराबार निवासी अन्नपूर्णा (56) के रूप में हुई। वह पति हरिशंकर प्रजापति के साथ इलाज के लिए जा रही थी। पति पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी हैं। उन्हें भी हल्की चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर नाराज लोगों का कहना था कि ये ट्रैफिक और पुलिस विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ है। किसी भी शहर में डंपर के प्रवेश का समय शहर और यातायात नियमों पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
Dumper hits scooty at University Square crossing in Gorakhpur, woman dies, second injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूनिवर्सिटी चौराहे के पास रविवार की सुबह 11:30 बजे के करीब एक डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन

महिला की पहचान खोराबार निवासी अन्नपूर्णा (56) के रूप में हुई।

वह पति हरिशंकर प्रजापति के साथ इलाज के लिए जा रही थी। पति पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी है। उसे भी हल्की चोट आई है। हादसे के बाद चौराहे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ते को खुलवाया। हादसे के बाद लोगों के बीच डंपर को लेकर खासी चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि ये ट्रैफिक और पुलिस विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ है। किसी भी शहर में डंपर के प्रवेश का समय शहर और यातायात नियमों पर निर्भर करता है। आमतौर पर, भारी वाहनों, जैसे डंपर, को शहर में सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रवेश की अनुमति नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समय शहर के व्यस्त घंटों के दौरान यातायात को कम करने के लिए निर्धारित किया गया है। ऐसे में दोपहर एक बजे शहर के बीच चौराहों को पार करते हुए यूनिवर्सिटी चौराहे तक डंपर किसी अनुमति से आया? अगर यातायात और जनसुविधा को देखते  नियमों के तहत ही डंपर आता तो ये हादसा नहीं होता और एक जान नहीं जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed