फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to increase in the number of vehicles on Monday, there was traffic jam at most of the intersections.

Gorakhpur News: राजघाट पुल पर सुबह से जाम...शहर में भी रेंगते रहे वाहन

Tue, 24 Mar 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Due to increase in the number of vehicles on Monday, there was traffic jam at most of the intersections.
- सोमवार को वाहनों की संख्या बढ़ने पर ज्यादातर चौराहों पर रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

- राजघाट पुल पर एक लेन में तेजी से चल रहा मरम्मत का कार्य


गोरखपुर। राजघाट पुल पर सोमवार को सुबह से ही जाम की स्थिति बन गई। पुराने पुल की मरम्मत के कारण एक लेन में वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई। शाम को दबाव बढ़ने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोमवार को राजघाट पुल के अलावा शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति रही। राजघाट पुल पर नौसड़ की तरफ से आने वाली लेन में सुबह से ही जाम लग गया। शहर में आने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। दरअसल, इसी लेन पर आधी जगह को घेरकर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। आधे पुल तक गर्डर की मरम्मत का काम पूरा भी होने वाला है। इसी वजह से भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है और छोटे वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। आधी जगह मिलने की वजह से ही वाहन तत्काल इस रास्ते से नहीं निकल पा रहे। शाम के समय स्थिति और भी खराब हो गई। नौसड़ चौराहे के बाद पेट्रोल पंप के पास से ही पुल तक वाहनों की कतार लग गई। धीरे-धीरे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने जाम खुलवाया। वहीं, बक्शीपुर में भी सोमवार को दिनभर वाहन रेंगते रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। मोहद्दीपुर में भी दिन में वाहनों का दबाव बढ़ा लेकिन यातायात पुलिस के जवानों ने स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed