फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panic due to drone falling between two banks in basti

यूपी: दो बैंकों के बीच गिरा ड्रोन, मची अफरा-तफरी, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

Mon, 30 Aug 2021 09:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 09:43 AM IST
सार

रोडवेज से करीब पांच सौ मीटर दूर दो बैंकों के बीच यह ड्रोन गिरने से कौतूहलवश लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि जांच में यह खिलौना निकला।

विज्ञापन
Panic due to drone falling between two banks in basti
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती शहर के मालवीय रोड पर रविवार की रात करीब नौ बजे आईसीआईसीआई व यूनियन बैंक के बीच एक संदिग्ध ड्रोन गिरने से अफरा- तफरी मच गई। रोडवेज से करीब पांच सौ मीटर दूर दो बैंकों के बीच यह ड्रोन गिरने से कौतूहलवश लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि जांच में यह खिलौना निकला।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल शिवाकांत मिश्र मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी ऊंचाई से उड़ता ड्रोन नीचे गिरा। कोतवाल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि रोडवेज के निकट से यह ड्रोन उड़ाया गया।
विज्ञापन


कोतवाल के अनुसार, जांच में पता चला कि ड्रोन सर्वेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू पुत्र सोमनाथ गुप्ता निवासी पिकोरा शिव गुलाम निकट रोडवेज चौराहा के बच्चों ने संचालित किया। जानकारी करने पर सर्वेश गुप्ता ने बताया कि यह बच्चों का खिलौना है, जो बच्चे द्वारा उड़ाया जा रहा था। हवा के कारण दूर चला गया और रिमोट के कंट्रोल से बाहर हो गया। लापरवाही के संबंध में विधिक कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed