फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dr. Sandeep Ghosh posted in West Bengal wanted to become the director of Gorakhpur AIIMS.

Gorakhpur News: एम्स गोरखपुर का कार्यकारी निर्देशक बनना चाहता था डॉ संदीप घोष, 78वां नंबर था

Thu, 19 Sep 2024 10:21 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 10:21 AM IST
सार

गोरखपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक का पद पिछले साल डा. सुरेखा किशोर को हटाए जाने के बाद से ही रिक्त है। जनवरी 2024 में कार्यकारी निदेशक पद के लिए विज्ञापन जारी हुआ था, जिसके लिए 81 लोगों ने आवेदन किये थे। 01 अगस्त को जारी 81 आवेदकों में 78 वें नंबर पर डॉ. संदीप घोष का भी नाम था।

विज्ञापन
Dr. Sandeep Ghosh posted in West Bengal wanted to become the director of Gorakhpur AIIMS.
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के मामले में लापरवाही बरतने का आरोपी प्राचार्य डॉ. संदीप घोष भी एम्स गोरखपुर का कार्यकारी निदेशक बनना चाहता था। एक अगस्त तक आवेदकों की लिस्ट में उसका 78वें नंबर पर नाम था।

विज्ञापन


अगस्त के प्रथम सप्ताह में दस्तावेजों के सत्यापन में 31 लोगों को बाहर कर दिया गया, जिसमें डॉ संदीप घोष का भी नाम था। हालांकि, एम्स के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। गोरखपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक का पद पिछले साल डा. सुरेखा किशोर को हटाए जाने के बाद से ही रिक्त है।
विज्ञापन


एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक डा. जीके पाॅल के पास यहां का अतिरिक्त चार्ज है। जनवरी 2024 में कार्यकारी निदेशक पद के लिए विज्ञापन जारी हुआ था, जिसके लिए 81 लोगों ने आवेदन किये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


01 अगस्त को सभी 81 आवेदकों की सूची जारी हुई। इसमें 78 वें नंबर पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता के प्राचार्य डॉ. संदीप घोष का भी नाम था। इस मामले में एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ जीके पॉल से बात की गई लेकिन उन्होंने प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।


नियमों में बदलाव से कई नाम बाहर
कार्यकारी निदेशक के लिए पीजी में 25 साल का अनुभव अनिवार्य किए जाने के बाद करीब 30 आवेदक बाहर हो गए। वहीं चर्चा है कि डॉ संदीप को कोलकाता कांड के बाद सूची से बाहर कर दिया गया। बाकी बच्चे 50 आवेदकों की काउंसलिंग 17 सितंबर से चल रही है, जो बृहस्पतिवार तक चलेगी। इसमें गोरखपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ जीके पाॅल की पत्नी और जिपमर पुड्डुचेरी में कार्यरत डॉ पार्वती पाॅल, एम्स दिल्ली के डॉ पुनीत मिश्रा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed