फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dr. Sameer and Rakesh appointed BJP state spokespersons again.

Gorakhpur News: डाॅ. समीर और राकेश फिर बने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

Sun, 04 Oct 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sameer and Rakesh appointed BJP state spokespersons again.
गोरखपुर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने शनिवार की देर शाम प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी। सूची में गोरखपुर क्षेत्र से दो नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। डाॅ. समीर कुमार सिंह तीसरी बार और राकेश त्रिपाठी लगातार चौथी बार प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। दोनों नेताओं के लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन पर फिर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

डाॅ. समीर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा युवा मोर्चा में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। वह भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्य करने के साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से रखने का अनुभव है। वहीं, राकेश त्रिपाठी भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा युवा मोर्चा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन

--
राहुल तिवारी बने भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया संयोजक
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल तिवारी को गोरखपुर क्षेत्र का नया क्षेत्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। राहुल तिवारी पहले इसी क्षेत्र में क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। वे लंबे समय से संगठन की मुख्य धारा में सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं। उनके अलावा महानगर के पूर्व मीडिया प्रभारी व मनोनीत पार्षद चंदन आर्या और सदर सांसद रवि किशन के प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह को सह मीडिया संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed