फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doubling will change the route of many trains, some will be canceled

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दोहरीकरण से बदलेगा कई ट्रेनों का रूट, कुछ होंगी निरस्त

Thu, 19 Oct 2023 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 19 Oct 2023 10:29 AM IST
सार

गोरखपुर से 24 और 31 अक्तूबर तक चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते होकर जाएगी। आसनसोल से 24 अक्तूबर को चलने वाली 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-गोरखपुर-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Doubling will change the route of many trains, some will be canceled
भारतीय रेल। - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

 उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या-अकबरपुर-जफराबाद रेल खंड पर अयोध्या-दर्शन नगर के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉकिंग एवं इंटरलॉकिंग के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन और नियंत्रण किया गया है।

विज्ञापन


इसमें गोरखपुर से 18 से 31 अक्तूबर तक चलने वाली 05425 गोरखपुर-अयोध्या अनारक्षित विशेष गाड़ी कटरा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। अयोध्या से 18 से 31 अक्तूबर तक चलने वाली 05426 अयोध्या-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी कटरा स्टेशन से चलाई जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन परिसर में छापा, जीएसटी को मिला 22 पेटी पान मसाला, जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
 

अमृतसर से 27 अक्तूबर को चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-प्रतापगढ़-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलेगी। अजमेर से 23, 24, 26, 30 अक्तूबर तक चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलेगी।अमृतसर से 23, 25, 28, 30 अक्तूबर को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: हनी ज्वेलर्स पर छापा...40 लाख नकद, 650 किलो चांदी-18 किलो सोना भी बरामद

उदयपुर सिटी से 25 अक्टूबर को चलने वाली 05615 उदयपुर सिटी-गुवाहाटी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलेगी।

गोरखपुर से 24 और 31 अक्तूबर तक चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते होकर जाएगी। आसनसोल से 24 अक्तूबर को चलने वाली 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-गोरखपुर-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। गोंडा से 25 अक्तूबर तक चलने वाली 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-गोरखपुर-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed