फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dog squad checked the platform, security personnel made the passengers board the train

Gorakhpur News: डॉग स्क्वायड से कराई प्लेटफार्म की जांच, सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों को ट्रेन में बैठाया

Sat, 18 Nov 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dog squad checked the platform, security personnel made the passengers board the train
- इटावा में वैशाली समेत दो ट्रेनों में आग लगने के बाद बढ़ाई गई सतर्कता
विज्ञापन


- बृहस्पतिवार को जीएम ने किया था निरीक्षण, बदला नजर आया स्टेशन का माहौल
----------

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। इटावा में वैशाली और नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद गोरखपुर जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को स्टेशन पर माहौल बदला बदला नजर आया। दोपहर 12 बजे प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ के जवान डॉग स्क्वायड के साथ सामान की जांच कर रहे थे तो वाणिज्य विभाग की टीम भी यात्रियों को छोड़ने आए परिजनों और रिश्तेदारों को प्लेटफॉर्म से हटाने में लगी थी।
दोपहर करीब 12 बजे आम्रपाली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। इस ट्रेन के आगमन से करीब 10 मिनट पहले ही आरपीएफ की टीम पहुंचकर यात्रियों की व्यवस्था करने में जुटी थी। डॉग स्क्वायड टीम सामान की जांच कर रहा था। सीनियर डीसीआई डीके श्रीवास्तव की अगुवाई में वाणिज्य विभाग की टीम भी पहुंच चुकी थी। यात्रियों के टिकट चेक किए जा रहे थे। नंदानगर के सुबोध पत्नी और बच्चों को छपरा भेजने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान टिकट जांच में सुबोध ने बताया कि वह पत्नी-बच्चों को ट्रेन में चढ़ाने आए हैं। वाणिज्य टीम ने भीड़ का हवाला देते हुए उन्हें प्लेटफॉर्म से बाहर जाने को कहा।
विज्ञापन

आम्रपाली एक्सप्रेस के गुजरने के करीब आधे घंटे बाद बाघ एक्सप्रेस भी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। इस ट्रेन में पहले से ही काफी भीड़ थी। गोरखपुर स्टेशन पर छपरा की तरफ जाने वाले यात्री भी इस ट्रेन के इंतजार में थे। अचानक बढ़ी भीड़ संभालने के लिए फिर जीआरपी और आरपीआफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद की अगुवाई में जवानों ने स्लीपर और जनरल बोगी के सामने खड़े होकर पहले कोच के अंदर के यात्रियों को निकलने का रास्ता दिलाया और फिर प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों की ट्रेन में चढ़ने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फुट ओवरब्रिज पर जाम नहीं लगाने की उद्घोषणा
प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों को सही जानकारी देने के लिए रेलवे के इंक्वायरी काउंटर से लगातार उद्घोषणा की जा रही थी कौन सी ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आएगी। बीच-बीच में यह भी बताया जा रहा था कि फुटओवरब्रिज पर खड़े होकर भीड़ न लगाएं। आरपीएफ के जवान भी लगातार लोगों को गतिशील रहने को कह रहे थे।

-------
प्लेटफार्म पर लगाया चिकित्सा कैंप
भीड़ और हादसों की आशंका को देखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के मध्य रेलवे चिकित्सालय की तरफ से एक हेल्थ पोस्ट बनाई गई है। इस पोस्ट पर डॉ. निखिल और चीफ फार्मासिस्ट राजेश कुमार मौजूद थे। दोपहर एक बजे तक सात मरीजों ने प्राथमिक उपचार कराया था। डॉ. निखिल ने बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान बुखार, शरीर और पैरों में दर्द जैसी तकलीफ लेकर लोग आ रहे हैं, तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। चीफ फार्मासिस्ट राजेश कुमार ने बताया कि तीन शिफ्ट में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक अन्य चिकित्सा स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed