फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   documents of teachers searched on second day too

दूसरे दिन भी खंगाले गए शिक्षकों के दस्तावेज

Wed, 22 Jul 2020 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
documents of teachers searched on second day too
दूसरे दिन भी खंगाले गए शिक्षकों के दस्तावेज
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी अनामिका की तलाश में जांच टीम ने सात विभागों में जाकर दस्तावेज खंगाले। टीम के सदस्य डीवीएनपीजी कॉलेज में भी गए और वहां शिक्षकों के कागजातों की जांच की। बुधवार को टीम विश्वविद्यालय के विधि विभाग, भौतिकी और रसायन शास्त्र विभाग में जांच करने जाएगी।
जांच में सबसे ज्यादा ध्यान नौकरी में आरक्षण के कैटेगरी पर दिया जा रहा है। मसलन, नौकरी ज्वाइन करते समय आरक्षित पद और ज्वाइन करने वाले शिक्षकों का रिकॉर्ड, नेट और पीएचडी का वर्ष, डिग्री आदि की जानकारी अलग से दर्ज किया जा रहा है। संभव है कि आरक्षण प्रमाणपत्रों की जांच बाद में प्रशासन स्तर पर भी कराया जाए। मंगलवार को टीम ने दर्शनशास्त्र, भूगोल, राजनीतिशास्त्र, प्राचीन इतिहास, इतिहास, ललित कला एवं संगीत तथा गृह विज्ञान विभाग में शिक्षकों केे कागजातों की जांच की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 24 जुलाई तक जांच की जाएगी। वहीं डीवीएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन द्वारा नियुक्त जांच टीम ने शिक्षकों के सभी कागजातों की जांच की। टीम में समिति के अध्यक्ष सिटी मजिस्ट्रेट मनोज तिवारी, नोडल अधिकारी डॉ. कुमुद त्रिपाठी और सदस्य डॉ. अब्दुल वासित, डॉ. जयप्रकाश यादव एवं सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed