{"_id":"5fabfccb0f965f35206df300","slug":"doctors-will-not-go-out-of-town-on-diwali-and-chhath-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली और छठ पर स्वास्थ्य विभाग ने की खास तैयारी, शहर से बाहर नहीं जाएंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली और छठ पर स्वास्थ्य विभाग ने की खास तैयारी, शहर से बाहर नहीं जाएंगे डॉक्टर
Wed, 11 Nov 2020 08:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Nov 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली और छठ पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिला अस्पताल में 20 व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर पांच-पांच बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
डॉक्टरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे शहर से बाहर नहीं जाएं। हर स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त दवाओं की आपूर्ति की गई है। चौराहों पर भी स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात करने की योजना है।
जिला अस्पताल में इस समय डेढ़ सौ बेड खाली हैं। इसके बाद भी 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। एसआईसी डॉ. एसी श्रीवास्तव ने सभी डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि कोई भी शहर के बाहर नहीं जाएगा। अवकाश में भी मोबाइल ऑन रखना होगा। जरूरत पड़ी तो किसी को भी बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। 12 एंबुलेंस और एहतियात के तौर पर डॉक्टर, फॉर्मासिस्ट तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ चौराहों पर तैनात करने की बात कही गई है। इमरजेंसी में भी मरीजों को पूरी सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।