फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctors will not go out of town on Diwali and Chhath Puja

दिवाली और छठ पर स्वास्थ्य विभाग ने की खास तैयारी, शहर से बाहर नहीं जाएंगे डॉक्टर

Wed, 11 Nov 2020 08:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Doctors will not go out of town on Diwali and Chhath Puja
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
दीवाली और छठ पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिला अस्पताल में 20 व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर पांच-पांच बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे शहर से बाहर नहीं जाएं। हर स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त दवाओं की आपूर्ति की गई है। चौराहों पर भी स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात करने की योजना है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इस समय डेढ़ सौ बेड खाली हैं। इसके बाद भी 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। एसआईसी डॉ. एसी श्रीवास्तव ने सभी डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि कोई भी शहर के बाहर नहीं जाएगा। अवकाश में भी मोबाइल ऑन रखना होगा। जरूरत पड़ी तो किसी को भी बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। 12 एंबुलेंस और एहतियात के तौर पर डॉक्टर, फॉर्मासिस्ट तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ चौराहों पर तैनात करने की बात कही गई है। इमरजेंसी में भी मरीजों को पूरी सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed