फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctors advice Avoid noise during Dussehra Diwali and Chhath

डॉक्टरों की सलाह: दिल के मरीज हैं तो जरा संभलकर... खतरे में डाल सकता है सर्दी का मौसम

Mon, 23 Oct 2023 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Oct 2023 02:17 PM IST
सार

किसी भी तरह के छाती में दर्द, अत्यधिक पसीना या सांस फूलने पर सतर्क हो जाएं। अगर आप पहले से हृदय रोगी हैं तो इमरजेंसी मेडिसिन जैसे जीभ के नीचे रखने वाली गोली अपने साथ रखें व डॉक्टर से इसके बारे में परामर्श लें कि किन परिस्थितियों में इसका प्रयोग करना है।

विज्ञापन
Doctors advice Avoid noise during Dussehra Diwali and Chhath
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेचैन करने वाली गर्मी के बजाय सर्दी का मौसम अच्छा एहसास दिलाता है, लेकिन दिल के मरीजों को यह खतरे में भी डाल सकता है। अनुमानत: सर्दियों में गर्मियों की अपेक्षा 53 फीसदी ज्यादा हार्ट अटैक के मामले आते हैं। इसलिए अपने खानपान और दिनचर्या का इन दिनों खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश पांडेय बताते हैं कि ठंड हमारे शरीर के सिम्पथेटिक सिस्टम को उत्तेजित करता है, जिससे हृदय में रक्त का प्रवाह काफी बढ़ जाता है। इससे धड़कन बढ़ जाती है और हृदय को ज्यादा काम करना पड़ता है। इसलिए सर्दी शुरू होते ही हृदय, शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीजों को पहले से अधिक सावधानी रखनी होती है। वे ब्लड प्रेशर व शुगर की नियमित जांच करते रहें। दशहरा से दिवाली व छठ में शोर से बचें और खानपान का भी विशेष ख्याल रखें।

विज्ञापन

हृदय रोगी इन बातों का रखें ख्याल

किसी भी तरह के छाती में दर्द, अत्यधिक पसीना या सांस फूलने पर सतर्क हो जाएं। अगर आप पहले से हृदय रोगी हैं तो इमरजेंसी मेडिसिन जैसे जीभ के नीचे रखने वाली गोली अपने साथ रखें व डॉक्टर से इसके बारे में परामर्श लें कि किन परिस्थितियों में इसका प्रयोग करना है।

  • ठंड से खुद का बचाव करें। सुबह जल्दी उठकर ठंडे पानी से नहाना खतरनाक हो सकता है। गुनगुने पानी से नहाएं।
  • एक बार भारी भोजन या लंबे समय तक भूखा रहने की बजाय नियमित अंतराल में थोड़ा-थोड़ा भोजन करें, जिससे कि शुगर, ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहे।
  • घर में डिजिटल शुगर व ब्लड प्रेशर मशीन रखें और हर दिन लेवल चेक करें। अगर ब्लड प्रेशर या शुगर में उतार-चढ़ाव दिख रहा है तो नियमित इलाज करने वाले डॉक्टर को इसकी जानकारी जरूर दें।
  • शुगर, ब्लड प्रेशर व हृदय रोगी अपने नियमित दवाओं का सेवन बिना डॉक्टर से सलाह लिए कतई बंद न करें। अगर कोई नया दवा प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर को जरूर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed