फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor beaten up for doing obscene act with woman in Gorakhpur

गोरखपुर: डॉक्टर पर अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए महिला ने किया हंगामा, लोगों ने जमकर पीटा

Wed, 15 Sep 2021 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Sep 2021 10:35 AM IST
सार

महिला से अश्लील हरकत करने के एक अन्य मामले में डॉक्टर जेल जा चुका है।

विज्ञापन
Doctor beaten up for doing obscene act with woman in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे में कान का इलाज कराने आई एक महिला ने डॉक्टर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए, जमकर हंगामा किया। शोर सुनकर मौके पर जुटी भीड़ ने डॉक्टर की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। महिला से अश्लील हरकत करने के एक अन्य मामले में डॉक्टर जेल जा चुका है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर गगहा क्षेत्र की एक महिला, अपनी बड़ी बहन के साथ इलाज कराने ईएनटी डॉक्टर गणेश गौड़ के क्लीनिक पर गई थी। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे अकेले चेंबर में बुलाया और रोग की बजाए अश्लील बातें करने लगे। डॉक्टर ने गलत नियत से उससे अश्लील हरकत की। डॉक्टर की हरकत से हैरान महिला रोते-बिलखते चेंबर से बाहर आई। उसने जोर-जोर से डॉक्टर की करतूत के बारे में वहां मौजूद लोगों को बताया।
विज्ञापन


महिला की आवाज  सुनकर आसपास के लोग जुट गए और आरोपी डॉक्टर को चेंबर से बाहर निकाल कर पिटाई करने लगे। आरोपी डॉक्टर ने भागकर किसी तरह भीड़ से जान बचाई। आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर को फिर पकड़कर कौड़ीराम चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डॉक्टर पहले भी जा चुका है जेल
आरोपी डॉक्टर करीब 11 महीने पहले 17 अक्तूबर को एक अन्य महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया था। उस समय भी मौके पर जुटे लोगों ने पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को जेल भेजा था।

 
आरोपी डॉक्टर डॉ. गणेश गौड ने बताया कि आरोप गलत है। महिला कान की जांच कराने के लिए आई थी। जैसे ही मैंने बताया कि उसके कान का पर्दा फट गया है। वह चक्कर खाकर गिर गई। होश में आते ही हंगामा करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed