{"_id":"6188e0ae87ea317d454f074e","slug":"doctor-accused-of-extortion-in-dispute-over-death-of-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रंगदारी मामले में आया नया मोड़, पुराने विवाद में डॉक्टर ने लगाया रकम मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रंगदारी मामले में आया नया मोड़, पुराने विवाद में डॉक्टर ने लगाया रकम मांगने का आरोप
Mon, 08 Nov 2021 02:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:04 PM IST
सार
रविवार की शाम में डॉ. शशिकांत दीक्षित ने एसएसपी को फोन कर बताया था कि शाम 5:41 और 5:44 बजे उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से धमकी देते हुए रात में 12 बजे तक दो करोड़ रुपये न देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की बात कही गई।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के डॉक्टर से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। डॉक्टर ने जिस युवक पर रंगदारी मांगने व रकम नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या का आरोप लगाया है, उससे डॉक्टर का पुराना विवाद है। एक मरीज की मौत को लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में ही एक मरीज की मौत को लेकर विवाद के संबंध में थाना कैंट पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में कल दोनों पक्षों में फोन पर वार्ता हुई, जिसमें डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उनको धमका कर रंगदारी मांगी गई। इस सूचना पर थाना कैंट पर मुकदमा दर्ज कर, प्रकरण की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि रविवार की शाम छह बजे डॉ. शशिकांत दीक्षित ने डायल 112 के साथ ही एसएसपी को फोन कर बताया कि शाम 5:41 और 5:44 बजे उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। काल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से धमकी देते हुए रात में 12 बजे तक दो करोड़ रुपये न देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की बात कही गई।
विज्ञापन
डॉक्टर से रंगदारी मांगने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ कैंट श्यामदेव बिंद व क्राइम ब्रांच की टीम टाइम नियर हॉस्पिटल पहुंच गई। जिस नंबर से फोन आया था उसके बारे में छानबीन करने पर पता चला कि मोहद्दीपुर के रहने वाले शशांक मिश्रा का है।