फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM reprimanded for delay in construction of drain on Deoria Road

Gorakhpur: देवरिया रोड पर नाला निर्माण में देरी पर डीएम ने फटकारा, लोनिवि का दावा- तीन दिन में पूरा हो जाएगा काम

Wed, 15 Jun 2022 12:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Jun 2022 12:32 PM IST
सार

सीएंडडीएस के अधिकारियों को सात दिन में नाले का निर्माण कार्य पूरा करने की दी मोहलत, लोनिवि ने किया दावा, तीन दिन में पूरा हो जाएगा मेडिकल रोड पर नाले की रिमाडलिंग का काम।

विज्ञापन
DM reprimanded for delay in construction of drain on Deoria Road
गोरखपुर में नाले का निर्माण चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया रोड पर आठ साल से बन रहे राले के निर्माण में देरी पर डीएम कृष्णा करूणेश ने मंगलवार को कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम के पूछने पर अधिकारियों ने काम पूरा करने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी, लेकिन डीएम ने उन्हें सात दिन में काम पूरा करने को कहा है। चेतावनी भी दी है कि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


डीएम मंगलवार रात कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर शहर के सभी प्रमुख नालों के निर्माण की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डीएम को आश्वस्त किया कि तीन दिन के भीतर मेडिकल रोड पर रिमाडलिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोहल्लों की नालियों को तीन स्थान पर लिंक किया जाना है। दो स्थानों पर काम पूरा हो गया है। तीसरे स्थान पर भी नालियों को लिंक करने का काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


समीक्षा में पाया गया कि देवरिया रोड पर नाले का निर्माण करीब आठ वर्षों से चल रहा है। इसे पिछले साल 21 जून को पूरा करना था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस नाले का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि 4.50 किलोमीटर आरसीसी नाला है। 1500 मीटर पाइप डालनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसमें से 1200 मीटर पाइप पड़ चुकी है। संपवेल का काम भी चल रहा है। उन्होंने 15 दिनों में निर्माण पूरा करने को कहा। इस पर डीएम ने सात दिनों में काम पूरा करने का निर्देश दिया। इसी तरह डीएम ने बाकी निर्माणाधीन नाला-नालियों का काम भी हर हाल में 20 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया है।


बरसात में होता है जलभराव इसलिए की जा रही सख्ती

बरसात में शहर के कई इलाकों में जलभराव हो जाता है। पिछले साल कई मोहल्ले महीनों तक जलभराव की समस्या से जूझते रहे। हालत यह हो गई थी कि लोगों ने अपने मकानों को छोड़कर दूसरी जगह रहने चले गए थे। यही वजह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि इस साल बरसात में शहर में जलभराव नहीं होना चाहिए।

 इसके लिए जो भी करना है समय से कर लिया जाए। इसी प्रक्रिया में गोड़धोइया नाले की सफाई कराई गई है। जलभराव वाले इलाकों में नाले और नालियों के निर्माण को बरसात से पहले पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। बावजूद इसके कई इलाकों में तय समय पर काम पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। जबकि मानसून की दस्तक दो तीन दिनों में होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed