फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM K. Vijayendra Pandian gave order SDM on samadhan diwas orgnised in Sadar tehsil gorakhpur

गोरखपुर: डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद, बोले- जल्द समस्या दूर होगी समस्या, लेंगे फीडबैक

Tue, 18 Feb 2020 09:12 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Feb 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
DM K. Vijayendra Pandian gave order SDM on samadhan diwas orgnised in Sadar tehsil gorakhpur
जनता की समस्या सुनते डीएम के विजयेंद्र पांडियन व अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील दिवस में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के बाद संबंधित फरियादियों को फोन कर यह फीडबैक भी लिया जाए कि वे संतुष्ट है या नहीं। अगर फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण से संतुष्ट नहीं है तो मामले की जांच कराकर फिर से गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।  
विज्ञापन


समाधान दिवस के दौरान कुल 199 मामले आए जिनमें से 11 का मौके पर निस्तारण हुआ। बाकी बचे मामलों के निस्तारण के संबंध में डीएम ने संबंधित विभाग के अफसरों को एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि अफसर शिकायतों को संवेदनशील होकर सुने तथा उसका गुणवत्तायुक्त निस्तारण समयबद्ध ढंग से  करें। समस्याओं का निस्तारण नियमों की परिधि में तथ्यों के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें। बैठक में एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, सीडीओ हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed