फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM circle rates of lands will increase after four years in Gorakhpur

गोरखपुर मंडल में जमीन खरीदना, मकान बनवाना होगा महंगा, जानिए क्यों

Mon, 06 Jul 2020 01:17 PM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Jul 2020 01:17 PM IST
सार

  • 40 फीसदी तक वृद्धि संभव, विभाग का दावा बाजार के बराबर ही रहेगी कीमत
  • विभाग ने शुरू किया सर्वे, एक अगस्त से लागू होगा नया डीएम सर्किल रेट

 

विज्ञापन
DM circle rates of lands will increase after four years in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर मंडल के सभी जिलों में अब जमीन-मकान के दाम मंहगे हो जाएंगे। पूरे चार साल बाद डीएम सर्किल रेट में बदलाव होने जा रहा है। जमीनों के दाम में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव है। इसके बाद जमीन खरीदना व मकान बनवाना महंगा हो जाएगा।

विज्ञापन


रजिस्ट्री विभाग के अफसरों के मुताबिक डीएम सर्किल रेट मौजूदा बाजार दर के बराबर ही रहेगा। लंबे समय से रेट नहीं बढ़े हैं। लिहाजा जमीनों के वर्तमान सर्किल रेट की तुलना में यह बढ़ोतरी ज्यादा लग सकती है। सब कुछ ठीक रहा तो एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू हो जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर में वर्ष 2016 से ही जमीनों के सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं। इस बार बढ़ोतरी का खाका तैयार किया जा रहा है। नई दर तय करने के लिए सभी जिलों के उप निबंधकों को सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। 15 जुलाई तक रेट लिस्ट तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तय दरों पर विभाग की तरफ से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद डीएम इसे मंजूरी देंगे। एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू हो जाएगा। इसके बाद संपत्तियों के बैनामों के समय तय रेट के हिसाब से ही स्टांप ड्यूटी जमा करनी होगी।
 

सर्किल रेट नहीं बढ़ा पर बाजार का रेट बढ़ता रहा

चार साल तक भले ही सर्किल रेट नहीं बढ़ा लेकिन समय-समय पर बाजार की कीमतों में बढ़ोतरी होती रही। सड़क किनारे की जमीनों के दाम सबसे ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। संपत्तियों के बैनामों के समय विक्रेता जमीन, मकान खरीदने वाली पार्टी से बाजार रेट पर ही कीमत लेते रहे हैं मगर रजिस्ट्री विभाग में स्टांप, पुराने चले आ रहे सर्किल रेट पर ही जमा होता रहा। इससे विभाग को भी करोड़ों की चपत लगी है। अब विभाग सर्वे कर बाजार दर की जानकारी जुटा रहा है। नया सर्किल रेट अब इसी बाजार दर के बराबर या आसपास का होगा।

टारगेट पूरा करने में अब नहीं होगी मुश्किल
जमीनों के सर्किल रेट की वृद्धि की खबर से रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने राहत महसूस की है। दअरसल, पिछले चार सालों से शासन तो आय का लक्ष्य बढ़ाता जा रहा था जबकि सर्किल रेट में वृद्धि नहीं हो रही थी। स्टांप ड्यूटी से होने वाली आय के टारगेट में हर साल 15 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी शासन की तरफ से किया जाता है। रजिस्ट्री विभाग के मुताबिक इस साल गोरखपुर के टारगेट में 22 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

जिला    साल का लक्ष्य
गोरखपुर    605.41 करोड़
महराजगंज    254.38 करोड़
देवरिया    227.38 करोड़
कुशीनगर    164.74 करोड़
कुल    1251.91 करोड़

पिछले चार सालों से मंडल के किसी भी जिले में सर्किल रेट रिवाइज नहीं हुआ, जबकि जमीन का बाजार मूल्य लगातार बढ़ रहा है। रेट लिस्ट रिवाइज करने के लिए शासन का निर्देश मिल गया है। सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में सभी उप निबंधकों को 15 जुलाई तक सर्वे पूरा कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। उनके निस्तारण के बाद डीएम की अनुमति से एक अगस्त को पूरे मंडल में नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा।- रामानंद सिंह, डीआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed